भारत या जापान: किस देश में काम करने का तरीका है ज्यादा आरामदायक?

New Delhi: जापान और भारत दोनों देशों की कार्य संस्कृति अपनी-अपनी ऐतिहासिक और सामाजिक जड़ों से गहरे प्रभावित हैं। हालांकि दोनों देशों की कार्य संस्कृति में समानताएं हैं, लेकिन उनका दृष्टिकोण, काम करने का तरीका और मूल्य प्रणाली में काफी अंतर हैं। आइए फिर जानते हैं कि दोनों देशों की कार्य संस्कृति में क्या अंतर है और कौन सबसे ज्यादा बेहतर है। निर्णय लेने की प्रक्रिया जापान: जापान में निर्णय लेने की प्रक्रिया धीरे-धीरे होती है और यह सर्वसम्मति पर आधारित होती है, जिसे Nemawashi कहा जाता है। किसी भी निर्णय को लागू करने से पहले सभी की सहमति सुनिश्चित की जाती है। इस प्रक्रिया में समय लगता है, लेकिन यह एक सशक्त और स्थिर निर्णय सुनिश्चित करता है। भारत: भारत में निर्णय लेने की प्रक्रिया अधिक केंद्रीयकृत होती है। निर्णय अक्सर टॉप मैनेजमेंट या व्यक्तिगत नेता द्वारा जल्दी लिया जाता है। यह प्रणाली तेज़ है, लेकिन कभी-कभी प्रभावी निर्णय लेने में कमी हो सकती है। काम के घंटे और लीव पॉलिसी जापान: जापानी कार्य संस्कृति में अत्यधिक काम के घंटे और समर्पण को महत्व दिया जाता है। कर्मचारी अक्सर छुट्टी लेने से कतराते हैं, जो कि कारोशी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। कारोशी का अर्थ है अत्यधिक काम करने से मृत्यु या स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं। भारत: भारत में भी काम के घंटे लंबे हो सकते हैं, लेकिन यहां छुट्टियों का इस्तेमाल करने में कर्मचारी ज्यादा सहज होते हैं। भारतीय कार्यस्थल पर काम के घंटे भले ही लंबे हों, लेकिन कर्मचारियों को लचीलापन और छुट्टियों का अधिक लाभ मिलता है। संचार शैली जापान: जापान में संचार शैली काफी इनडायरेक्ट होती है और यह संदर्भ (Context) पर निर्भर करती है। सीधे न कहना यहाँ सामान्य नहीं होता, जिससे बाहरी लोगों के लिए संदेश समझना मुश्किल हो सकता है। यहां बिना शब्दों के ही बहुत कुछ कह दिया जाता है। भारत: भारत में संचार शैली ज्यादा डायरेक्ट होती है। यहां पर कर्मचारी स्पष्ट और प्रभावी तरीके से अपनी बात रखते हैं और औपचारिकता को ध्यान में रखते हुए संवाद करते हैं। क्वॉलिटी पर फोकस जापान: जापान में परफेक्शन और जीरो डिफेक्ट्स पर ज्यादा जोर दिया जाता है। इस प्रक्रिया को Kaizen कहा जाता है, जो निरंतर सुधार और गुणवत्ता में वृद्धि की मानसिकता को दर्शाता है। भारत: भारत में भी गुणवत्ता का ध्यान रखा जाता है, लेकिन यहां पर काम की गति और समय पर डिलीवरी भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।
AIBE 20 Exam: BCI जल्द ऐलान करेगा परीक्षा तिथि, यहां जानें पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया

New Delhi: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) जल्द ही अपनी वेबसाइट पर AIBE 20 (ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा। इस नोटिफिकेशन में परीक्षा की तिथि, पात्रता, सिलेबस और पंजीकरण प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी शामिल होगी। परीक्षा तिथि और पंजीकरण प्रक्रिया AIBE 20 की परीक्षा 2025 के दिसंबर माह के तीसरे सप्ताह में संभावित रूप से 21 या 22 तारीख को आयोजित हो सकती है। उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में बैठने से पहले पंजीकरण करना आवश्यक है। पंजीकरण प्रक्रिया में उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज़ जैसे LLB डिग्री, राज्य बार काउंसिल में नामांकन प्रमाणपत्र और एक वैध फोटो पहचान पत्र अपलोड करना होगा। नोटिफिकेशन कैसे डाउनलोड करें? 1. AIBE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।2. “AIBE 20 Notification 2025” का लिंक ढूंढें।3. PDF लिंक पर क्लिक करें और उसे डाउनलोड करें।4. नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और पंजीकरण से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करें। पात्रता मानदंड AIBE 20 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB डिग्री प्राप्त होनी चाहिए और उन्हें राज्य बार काउंसिल के साथ नामांकित होना चाहिए। अंतिम वर्ष के लॉ छात्रों को इस परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें ताकि पंजीकरण प्रक्रिया में कोई भी परेशानी न हो। आधिकारिक वेबसाइट आपकी जानकारी के लिए बता दें कि AIBE के लिए नोटिफिकेशन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए उम्मीदवारों को allindiabarexamination.com पर जाना होगा, जहां सभी अपडेट्स और आवश्यक दस्तावेज़ उपलब्ध होंगे। अंतिम शब्द AIBE 20 परीक्षा भारतीय कानून छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसके माध्यम से वकालत के पेशे में कदम रखने के लिए छात्रों को अपनी परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। BCI द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के बाद, उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को इस परीक्षा के लिए समय रहते तैयार रहना चाहिए और सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को पहले से तैयार रखकर पंजीकरण में कोई परेशानी नहीं होने देनी चाहिए।
Defence Career: डिफेंस में शामिल होने का सपना? ये हैं 12वीं के बाद करियर बनाने के 5 प्रमुख तरीके

New Delhi: भारत में डिफेंस एक सम्मानजनक और चुनौतीपूर्ण करियर विकल्प माना जाता है। खासकर 12वीं के बाद, युवा डिफेंस सेवाओं में शामिल होने के लिए कई तरह के रास्तों पर विचार कर सकते हैं। डिफेंस में करियर बनाने के लिए कुछ प्रमुख परीक्षा और प्रवेश प्रक्रियाओं का पालन करना पड़ता है। आइए फिर आपको एक-एक करने सभी के बारे में बताते हैं। 1. NDA (नेशनल डिफेंस एकेडमी)नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) भारत सरकार द्वारा संचालित एक प्रमुख परीक्षा है, जिसके माध्यम से भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में अफसरों की भर्ती की जाती है। यह परीक्षा 12वीं कक्षा के बाद ली जाती है। NDA के लिए उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा, फिर इंटरव्यू (SSB) और मेडिकल परीक्षण से गुजरना पड़ता है। NDA परीक्षापात्रता: भारतीय नागरिक, 12वीं कक्षा पास (विज्ञान स्ट्रीम में)।आयु सीमा: 16½ से 19½ वर्ष के बीच।चरण: लिखित परीक्षा + SSB इंटरव्यू + मेडिकल टेस्ट। सिलेबस: गणित, सामान्य ज्ञान (वर्तमान घटनाएं, भूगोल, इतिहास, राजनीति), अंग्रेजी और विज्ञान विषय शामिल होते हैं। 2. CDS (कॉम्बाइंड डिफेंस सर्विसेज) परीक्षायदि आपने 12वीं के बाद स्नातक किया है, तो आप CDS (कॉम्बाइंड डिफेंस सर्विसेज) परीक्षा दे सकते हैं। CDS के द्वारा भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और अंडमान और निकोबार कमांड में अफसरों की भर्ती की जाती है। यह परीक्षा हर साल आयोजित होती है और इसके माध्यम से मुख्य रूप से भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में भर्ती होती है। CDS परीक्षापात्रता: भारतीय नागरिक, स्नातक डिग्री धारक।आयु सीमा: 19 से 25 वर्ष के बीच।चरण: लिखित परीक्षा + SSB इंटरव्यू + मेडिकल टेस्ट। 3. AFCAT (एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट)एएफकैट भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित की जाने वाली एक परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से वायुसेना में फ्लाइंग ब्रांच, तकनीकी ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) ब्रांच में अफसर भर्ती किए जाते हैं। AFCAT परीक्षा 12वीं के बाद और स्नातक के बाद दोनों के लिए है, लेकिन इसके लिए उम्मीदवार को कम से कम 60% अंक के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए। AFCAT परीक्षापात्रता: भारतीय नागरिक, 60% अंक के साथ स्नातक डिग्री (फ्लाइंग ब्रांच)।आयु सीमा: 20 से 24 वर्ष।चरण: लिखित परीक्षा + SSB इंटरव्यू + मेडिकल टेस्ट। 4. भारतीय सेना में भर्तीभारतीय सेना में भर्ती के कई रास्ते हैं। अगर आप सैनिक (ग्राउंड ड्यूटी) के रूप में भर्ती होना चाहते हैं, तो इसके लिए सेना भर्ती रैलियां आयोजित की जाती हैं। इन रैलियों में हिस्सा लेने के लिए आपको शारीरिक, मानसिक और शैक्षिक योग्यताओं को पूरा करना होता है। सेना भर्ती प्रक्रियापात्रता: 12वीं पास, न्यूनतम आयु सीमा 17½ से 23 वर्ष।चरण: शारीरिक परीक्षण + लिखित परीक्षा + मेडिकल टेस्ट। 5. भारतीय नौसेना में भर्तीभारतीय नौसेना में भर्ती होने के लिए, 12वीं पास उम्मीदवारों को “नेवल सिविलियन” और “अग्निवीर” जैसे विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने का मौका मिलता है। इसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और मेडिकल परीक्षा होती है। नौसेना भर्ती प्रक्रियापात्रता: 12वीं पास, विज्ञान या गणित में।चरण: शारीरिक परीक्षा + लिखित परीक्षा + मेडिकल टेस्ट।
UPSSSC का बड़ा अपडेट, वीडीओ भर्ती में प्रवेश पत्र शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू, इस दिन होगी परीक्षा

नई दिल्लीः ग्राम पंचायत अधिकारी यानी VDO ने कुछ समय पहले 1468 पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसमें अब प्रवेश पत्र के लिए शुल्क जमा होने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बता दें कि यह भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के द्वारा हो रही है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 अप्रैल को होगी। जिसमें प्रवेश पत्र की जरूरत होती है और इसके लिए आपको फीस जमा करनी होगी। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि भर्ती में 66691 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के लिए शार्ट लिस्ट किए गए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रवेश पत्र के लिए अभ्यर्थी को पहले ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा, तभी उन्हें परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र जारी करने की सूचना जल्द ही वेबसाइट पर दी जाएगी। आइए आपको भर्ती से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातते हैं। भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें भर्ती बोर्ड: यह भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही है। परीक्षा का नाम: UPSSSC VDO परीक्षा, जिसे UP ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा भी कहा जाता है। शैक्षणिक योग्यता: कैंडिडेट के पास 12वीं पास और CCC सर्टिफिकेट होना चाहिए। ऑफिशियल नोटिफिकेशन: UPSSSC जल्द ही VDO भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा। जो इसी हफ्ते तक हो सकती है। आवेदन प्रक्रिया: इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri: MPPSC ने कई पदों पर जारी की भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, जानें अप्लाई करने का सही तरीका

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश पब्लिक कमीशन (MPPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के पद पर वैकेंसी निकाली है, जिसमें आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 अप्रैल 2025 है। हालांकि इसकी आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो चुकी है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, MPPSC ने 120 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। आइए आपको नौकरी की पूरी जानकारी देते हैं। शैक्षिक योग्यता आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से खाद्य प्रोद्योगिकी,डेरी, जैव प्रोद्योगिकी, तेल प्रोद्योगिकी, कृषि विज्ञान, पशु चिकित्सा विज्ञान, सूक्ष्म विज्ञान, रसायन विज्ञान/ मेडिसिन में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। जिनकी आयु 40 वर्ष से कम की है वह उम्मीदवार आराम से अप्लाई कर सकता है। चयन प्रक्रिया भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन ओएमआर बेस्ड एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा। जो उम्मीदवार इन दोनों टेस्ट को पास कर लेता है, उसका सिलेक्शन हो जाएगा। सैलरी स्ट्रक्चरचयनित उम्मीदवार को 15,600 रुपए से लेकर 39,100 रुपए तक प्रति माह सैलरी मिलेगी। कैसे करें आवेदन 1. उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।2. इसके बाद रजिस्ट्रर वाले पेज पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। 3. फिर अप्लाई नाउ पर टैब करके मांगे गए डिटेल्स फील करें। 4. दस्तावेज जमा करके फीस जमा कर दें और फॉर्म सब्मिट कर दें।
New Vacancy: युवाओं के लिए खुशखबरी! ISRO में निकली वैकेंसी, जानें आवेदन करने का सही तरीका

नई दिल्लीः भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बड़ी संख्या में वैकेंसी निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसरो ने वैज्ञानिक और इंजीनियर समेत अन्य पदों पर वैकेंसी निकाली है। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इसरो में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, इसमें आवेदन करने की लास्ट डेट 15 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवार शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्सइसरो ने चार पदों पर वैकेंसी निकाली है जो कुछ इस प्रकार है-असिस्टेंट में 2 पदलाइट व्हीकल ड्राइवर में 5 पदफायरमैन में 3 पदहेवी व्हीकल ड्राइवर में 5 पदकुक में एक पद शैक्षिक योग्यता आयु सीमाइसरो के सभी पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। चयन प्रक्रियाइसरो उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम, स्किल टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर करेगा। वहीं, फायमैन पद के लिए PET टेस्ट होगा। सैलरी स्ट्रक्चरचयनित उम्मीदवारों को अभ्यार्थी पद के अनुसार, 19 हजार से लेकर 81 हजार रुपए तक मिलेगा।
HPCL ने इंजीनियर्स के लिए निकाली बंपर नौकरियां, जानें कैसे करें आवेदन

नई दिल्लीः हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया कल यानी 26 मार्च से शुरू हो चुकी है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, HPCL कंपनी में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया एक दिन पहले ही शुरू हो चुकी है जिसकी लास्ट डेट 30 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है। वैकेंसी डिटेल्सजूनियर एग्जीक्यूटिव के मैकेनिकल पद के लिए 11 पोस्टजूनियर एग्जीक्यूटिव के इलेक्ट्रिकल पद के लिए 17 पोस्टजूनियर एग्जीक्यूटिव के इंस्टूमेंटेशन पद के लिए 6 पोस्टजूनियर एग्जीक्यूटिव के केमिकल पद के लिए 1 पोस्टजूनियर एग्जीक्यूटिव के अग्नि एवं सुरक्षा पद के लिए 28 पोस्ट जारी है। शैक्षिक योग्यताकिसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रियाउम्मीदवार का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन, स्किल टेस्ट, पर्सनल टेस्ट और प्री-एम्प्लॉयमेंट मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। सैलरी स्ट्रक्चरजिन उम्मीदवारों का चयन हो जाता है उसे HPCL की तरफ से प्रतिमाह 30 हजार से सेलकर 1 लाख 20 हजार तक सैलरी मिलेगी। कैसे करें आवेदनHPCL में भर्ती के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और करंट ओपनिंग पर क्लिक करें। इसके बाद जिस पद में भर्ती करना चाहते हैं उसपर क्लिक करें और फॉर्म फील करें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
MPPSC में निकली भर्ती में आवेदन करने की आज अंतिम तारीख, नौकरी की अन्य जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी MPPSC ने विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की है, जिसमें आवेदन करने की लास्ट डेट आज है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकाली है जिसमें 2117 पोस्ट शामिल है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, MPPSC के इस पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया एक महीने पहले 27 फरवरी से शुरू हो चुकी थी, जिसकी लास्टआज 26 मार्च है। वहीं, भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई से किया जाएगा और कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ट 18 जुलाई को मिल जाएगा। शैक्षिक योगयताआवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही NET/SLET/SET या पीएचडी की डिग्री भी होनी चाहिए। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए जो मध्य प्रदेश निवासियों के लिए है। गैर मध्य प्रदेश के निवासियों की अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने की फीसआवेदन करने के लिए सामान्य वर्गों के लिए फीस 500 रुपए है। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए फीस है। चयन प्रक्रिया और सैलरीMPPSC में उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम के आधार पर होगा। जो उम्मीदवार रिटन एग्जाम में पास हो जाएगा उसकी प्रतिमाह सैलरी 57,700 के करीब होगी। कैसे करें आवेदनआवेदन करने के लिए mponline.gov.in पर जाएं और अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म फील करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर दें। फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसका एक प्रिंट आउट अपने पास जरूर रख लें।
Govt Job: नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर, OPSC में निकली बंपर नौकरियां

नई दिल्लीः ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) ने मेडिकल के पदों पर भर्ती निकाली है जिसकी आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। OPSC ने मेडिकल ऑफिसर के पद पर 5248 पोस्ट निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, OPSC की भर्ती आज यानी 25 मार्च से शुरू हो चुकी है, जिसमें आवेदन करने की अंतिम की तारीख एक महीने बाद 24 अप्रैल तय हुई है। वहीं, इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कोई फीस भी जमा नहीं करनी है, यह निःशुल्क आवेदन है। शैक्षिक योग्यतआवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा एक साल की रोटेटिंग इंटर्नशिप भी होनी चाहिए। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 1993 से बाद का होना चाहिए। भर्ती के लिए आरक्षित वर्ग को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रियाOPSC में भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन रिटन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। जिन उम्मीदवार का चयन हो जाता है उन्हें OPSC के नियम अनुसार सैलरी प्रदान की जाएगी। एग्जाम पैटर्नआपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिटन एग्जाम 200 अंको का होगा जिसमें 200 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न का 1 अंक होगा। यह सभी प्रश्न एमसीक्यू टाइप में होगा। यह एग्जाम तीन घंटे का होगा, जिसमें नेगटिव मार्किंग भी की जाएगी। कैसे करें आवेदन ?अधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद खुद को रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें और फॉर्म भरे। अब मांग गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म सब्मिट कर दें।
PNB ने भारी संख्या में जारी की वैकेंसी, अप्लाई करने की लास्ट डेट आज, फटाफट करें आवेदन

नई दिल्लीः पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने क्रेडिट ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें आवेदन करने की अंतिम तारीख आज यानी 24 मार्च है। डाइनामाइट न्यूज़ के संवाददाता के अनुसार, PNB ने कुल 350 पोस्ट जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस पद आवेदन 3 मार्च से शुरू हो चुका था। वैकेंसी डिटेल्सक्रेडिट ऑफिसर के लिए 250 पदइंडस्ट्री ऑफिसर के लिए 75 पदमैनेजर-आईटी पद के लिए 5 पदसीनियर मैनेजर-आईटी पद के लिए 2 पदमैनेजर साइबर सिक्योरिटी के लिए 5 पदसीनियर मैनेजर साइबर सिक्योरिटी के लिए 5 पदमैनेजर डेटा साइंटिस्ट पद के लिए 3 पदसीनियर मैनेजर डेटा साइंटिस्ट के लिए 2 पद शैक्षिक योग्यताआवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास बीआई या बी. टेक की डिग्री होनी चाहिए, वो भी 60 प्रतिशत अंक के साथ। आयु सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से लेकर 38 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को अधिक आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रियापीएनबी बैंक के इन पदों के लिए उम्मीदवार का चयन ऑनलाइट रिटन एग्जाम, इंटरव्यू और मेरिट बेसिस के आधार पर होगा। कैसे करें आवेदनआवेदन करने के लिए उम्मीदवार को pnbindia.in की वेबसाइट पर जाना होगा और करियर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद RECRUITMENT 2024-25 वाले लिंक पर क्लिक करके एप्लिकेशन फॉर्म भरना होगा। अब मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें। ध्यान रखें कि इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास जरूर रख लें।