UP Board Exam 2021: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की अंक सुधार लिखित परीक्षा में शामिल होंगे हजारों छात्र, यूपी बोर्ड ने जारी किया कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षा 2021 का कार्यक्रम जारी किया है। इस परीक्षा में इस साल हजारों छात्र-छात्राएं शामिल होने वाले हैं। लखनऊः माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2021 के परीक्षार्थियों को अंक सुधार का मौका देने के लिए यूपी बोर्ड 18 सितंबर से छह अक्तूबर के बीच परीक्षा कराएगा। इस वर्ष इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों को भी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 79,286 विद्यार्थियों ने आवेदन फार्म भरे हैं। इसमें हाईस्कूल के 37,931 और इंटरमीडिएट के 41,355 परीक्षार्थी शामिल हैं। छह अक्टूबर तक चलने वाली परीक्षा दो पालियों में होगी। इस परीक्षा में मिले अंक ही अंतिम रूप से मान्य होंगे। प्रोन्नत किए जाने पर मिले अंक अमान्य हो जाएंगे। यानी कि इस अंक सुधार परीक्षा में फेल होने पर परीक्षार्थी फेल माने जाएंगे। छह अक्टूबर तक चलने वाली परीक्षा दो पालियों में होगी।
UP Board Result 2021: जानिए कब घोषित होंग यूपी 10वीं, 12वीं परीक्षा के रिजल्ट, पढ़ें जरूरी अपडेट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी कर दी है। लखनऊ: कोरोना संकट के कारण निरस्त की गई यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के यह खबर बड़े काम की है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम तैयार कर लिये है और अब सरकार रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुट गई है। यूपी में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र अब अपने परिणामों का बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं, ताकि वे आगे का निर्णय ले सकें। इस बार परीक्षा आयोजित न होने के कारण कापियों को जांचने वाली जैसी कोई बात नहीं है। छात्रों को पिछले परफार्मेंस के आधार पर ही अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाना है। बताया जाता है कि इसके लिये शिक्षा विभाग और सरकार द्वारा तय किये गये फार्मूले के आधार पर सभी छात्रों का मूल्यांकन किया जा चुका है। ऐसे यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक रिजल्ट की घोषणा डिप्टी सीएम द्वारा की जायेगी। बताया जाता है कि इसके लिये सभी तरह की तैयारियां अंतिम दौर में है। इस बार बोर्ड टॉपर की भी घोषणा नहीं की जायेगी। इसलिये अब सरकार रिजल्ट को घोषित करने की तैयारी में जुट गई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश बोर्ड एशिया का सबसे बड़ा शैक्षणिक बोर्ड है। इस बार यूपी के लगभग 56 लाख विद्यार्थियों रिजल्ट घोषिता किया जाना है। प्रदेश भर के 56 लाख विद्यार्थियों के रिजल्ट के लिए डेटा फीडिंग का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है। कोरोना काल में छात्रों के अंकों को लेकर बनाई गई नियमावली के अनुसार अंकों वितरण का क्रास वेरिफिकेशन किया जा रहा है, जिसके शीघ्र बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जायेगा।
ज्वलंत मुद्दा: धांधली के कारण एक और अहम भर्ती परीक्षा रद्द, लाखों युवा अभ्यर्थी का करियर प्रभावित

उत्तर प्रदेश में कथित धांधली को लेकर बीते वर्षों में अब तक कई परीक्षाएं रद्द हो चुकी है। इसी क्रम में अब एक परीक्षा रद्द कर दी गई है, जिसके कारण राज्य के 9.50 लाख युवा उम्मीदवारों का करियर प्रभावित हो गया है। लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के कारण बीते वर्षों में कई परीक्षाएं रद्द की जा चुकी है। इसी क्रम में अब एक और भर्ती परीक्षा धांधली की भेंट चढ़ गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की गई ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी सहित 1953 पदों की भर्ती परीक्षा को धांधली के कारण रद्द कर दिया गया है। परीक्षा के रद्द होने के कारण इसमें शामिल हुए 9.50 लाख युवा अभ्यर्थियों का करियर प्रभावति हो गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने साल 2018 में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के 1953 पदों पर भर्ती निकाली थी। इस परीक्षा के लिये लगभग 14 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें में लगभग 9.50 लाख अभ्यर्थी इस परीक्षा मैं शामिल हुए थे। राज्य भर में 16 जिलों के 572 केंद्रों पर आयोजित की गई इस परीक्षा का परिणाम डेढ़ वर्ष पहले ही जारी हो चुका था। लेकिन अब इसमें धांधली उजागर हुई है, जिसके बाद परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। एसआईटी की प्रारंभिक जांच में इस परीक्षा में धांधली पाई गई, जिसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया। एसआईटी द्वारा मामले की जांच जारी है। इसके साथ ही आयोग ने भविष्य में होने वाली तीन और परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित करने का फैसला लिया है। बता दें कि आयोग द्वारा 30 मई 2018 को इस भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया था। आवेदन की आखिरी तारीख 29 जून 2018 निर्धारित की गई थी। 14 लाख उम्मीदवारों वाली इस भर्ती परीक्षा में जनरल वर्ग के लिए 1056 सीटें, ओबीसी वर्ग के लिए- 484 सीटें और एससी वर्ग के लिए- 386 सीटें आरक्षित थी। परीक्षा रद्द होने के साथ 9.50 लाख युवा प्रभावित हो गये हैं।
UP Board Exam Datesheet: यूपी बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट, इस दिन से शुरु होंगी परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बुधवार को 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। जानें पूरी जानकारी यहां लखनऊः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड-2021 के लिये 10वीं और 12वीं की परीक्षा की समय सारणी घोषित कर दी है। यूपी के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने आज यूपी बोर्ड परीक्षाओं की समय सारिणी जारी की। यूपी में हाईस्कूल और इंटर दोनों की संयुक्त परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे 11.15 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी। इस बार की परीक्षाओं की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि पिछली वर्ष की तरह इस बार भी 10वीं की परीक्षा केवल 12 कार्य दिवसों में संपन्न करायी जाएंगी, जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं भी उसी तरह केवल 15 कार्य दिनों में संपन्न होंगी। उत्तर प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर परीक्षा की तिथि और समय दिया गया है। डेटशीट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
Results: UPPSC के उच्च शिक्षा विभाग में प्रवक्ता भर्ती 2017 का अंतिम रिजल्ट जारी, उम्मीदवार यहां करें चेक

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग उच्च शिक्षा विभाग में प्रवक्ता भर्ती 2017 का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है। अपना रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार यहां चेक कर सकते हैं। लखनऊः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अंतरगत राजकीय महाविद्यालयों में प्रवक्ता-बीएड के 17 नियमित पदों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। जिन लोगों ने इसका एग्जाम दिया है, वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट UPPSC Lecturer Recruitment 2017 Result पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि संबंधित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 12 और 13 जनवरी 2021 को आयोजित किया गया था। जारी किए गए रिजल्ट के अनुसार नितिन कुमार त्यागी ने टॉप किया है, जबकि गुंजन रौतेला को मेरिट में दूसरा और अदिती सिंह को तीसरा स्थान मिला है। हालांकि इंटरव्यू 17 पदों पर भर्ती के लिए हुआ था, जिनमें आठ पद अनारक्षित, तीन पद अन्य पिछड़ा वर्ग, चार पद अनुसूचित जाति एवं दो पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।
Admission: बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए एक बार फिर से मिल रहा मौका

लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए एक और मौका मिल रहा है। लखनऊः उत्तर प्रदेश बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित काउंसलिंग का चौथा चरण पूरा हो गया है। इसमें, स्टेट रैंक 240001 से अंत तक के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। लेकिन, कुल 20538 ने पंजीकरण कराया और 17,125 अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई। छूटे हुए अभ्यर्थियों को पूल काउंसलिंग के रूप में एक अन्तिम मौका भी दिया जाएगा। इसके लिए आगामी 16 दिसम्बर से ऑनलाइन पंजीकरण कराए जाएंगे।