स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने विभिन्न केंद्रीय विभागों और संगठनों में जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 (सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) के लिए फाइनल रिजल्ट की घोषणा की है। रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किए गए हैं। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर तुरंत अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इस पेज पर SSC JE फाइनल मेरिट लिस्ट PDF का लिंक भी दिया गया है; उस पर क्लिक करके आप सीधे अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
SSC Junior Engineer Result के मेरिट लिस्ट में शामिल जानकारी
फाइनल मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, माता का नाम, कैटेगरी और रैंक जैसी जानकारी शामिल है। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप रोल नंबर और नाम से रिजल्ट देख सकते हैं:
SSC JE फाइनल रिजल्ट देखने के लिए, सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर ‘नोटिस बोर्ड’ सेक्शन देखें और “Junior Engineer (Civil, Mechanical and Electrical) Examination, 2025 – Declaration of Final Result” पर क्लिक करें।
इसके बाद मेरिट लिस्ट आपकी स्क्रीन पर PDF फॉर्मेट में खुल जाएगी।
फिर आप लिस्ट में अपना रोल नंबर और नाम देख सकते हैं।
SSC Junior Engineer Result में 1,731 उम्मीदवार रहे सफल
SSC द्वारा जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार, भर्ती के लिए कुल 1,731 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इस लिस्ट में SC कैटेगरी से 270, ST कैटेगरी से 122, OBC कैटेगरी से 432, EWS कैटेगरी से 127 और अनरिजर्व्ड (सामान्य) कैटेगरी से 780 उम्मीदवार शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
निष्कर्ष
यदि आप भी SSC Junior Engineer Result की परीक्षा दे चुके हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चुकें और हमेशा सफल रहें।