Section-Specific Split Button

Bhadohi News: काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दूसरी कट ऑफ जारी

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दूसरी कट ऑफ जारी हो गई है। वरीयता सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं को 24 से 27 नवंबर तक ऑनलाइन फीस जमा करके 25 से 28 नवंबर तक प्रवेश लेना होगा।

भदोही: काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमएससी, एमए और एमकाम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए कॉलेज प्रशासन ने बीती शनिवार को दूसरी वरीयता सूची जारी कर दी है। यहां 14 विषयों में सीधे प्रवेश मिलेगा और पांच विषयों में प्रवेश के लिए वरीयता सूची आधार पर बनेगा। वरीयता सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं को 24 से 27 नवंबर तक ऑनलाइन फीस जमा करके 25 से 28 नवंबर तक प्रवेश लेना होगा।

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने पर परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश शुरू हो गया है। पहली वरीयता सूची में आने वाले छात्र-छात्राओं का प्रवेश पूर्ण होने पर कॉलेज प्रशासन की ओर से शनिवार को 19 विषयों में प्रवेश के लिए दूसरी वरीयता सूची जारी की गई। इसमें प्राचीन इतिहास, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र, मध्य इतिहास, राजनीतिशास्त्र, मनोविज्ञान, संस्कृत, गणित, चित्रकला, समाजशास्त्र, भूगोल, गृह विज्ञान और हिंदी सहित कुल 14 विषयों में मेरिट का निर्धारण नहीं किया गया।

उपरोक्त 14 विषयों में छात्र-छात्राएं सीधे प्रवेश पा सकेंगे। एमकाम के लिए 67.70 से 52.08 तक, भौतिक विज्ञान में 65 से 46.60 फीसदी अंक पाने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। वनस्पति विज्ञान में 68.73 से 66.40 तक, जंतु विज्ञान में 71.70 से 70 और रसायन विज्ञान में 68.90 से 67.60 अंक पाने वाले छात्रों को प्रवेश मिलेगा।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि दूसरी वरीयता सूची में आने वाले विद्यार्थी 24 से 27 नवंबर तक ऑनलाइन शुल्क जमा करेंगे। 25 से 28 नवंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक अलग-अलग विभागों में काउंसिलिंग होगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन फार्म, हाईस्ककूल, इंटरमीडिएट, स्नातक का अंक पत्र, टीसी, चरित्र प्रमाण पत्र, एंटी रैगिंग शपथ पत्र भी जमा करेंगे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!