रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाले Ship Building Centre (SBC), विशाखापत्तनम ने ग्रुप ‘C’ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 10 रिक्त पद भरे जाएंगे। इनमें Construction Assistant ‘A’, Construction Handler, Fire Engine Driver और Civil Motor Transport Driver के पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 अगस्त से 14 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
10 पदों पर होगी भर्ती
SBC के तहत अलग-अलग ट्रेड और ड्राइविंग से जुड़े पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती में Construction Assistant ‘A’ (Fitter), Construction Handler (Electrician), Fire Engine Driver (OG) और Civil Motor Transport Driver (OG) के पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को संबंधित पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अनुभव पूरा करना जरूरी होगा।
10वीं और ITI वाले उम्मीदवारों को मौका
Construction Assistant ‘A’ (Fitter) पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में ITI/NAC या समकक्ष प्रमाणपत्र और कम से कम दो साल का अनुभव मांगा गया है। Construction Handler (Electrician) पद के लिए 10वीं के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से Electrician ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए।
Fire Engine Driver (OG) पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उनके पास वैध Heavy Motor Vehicle ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन की मैकेनिकल जानकारी और भारी वाहन चलाने का कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार का शारीरिक रूप से फिट होना भी जरूरी है।
वहीं Civil Motor Transport Driver (OG) के लिए 10वीं पास होने के साथ Light Motor Vehicle/Motor Car का वैध ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम तीन साल का मोटर कार ड्राइविंग अनुभव जरूरी है। वाहन के मैकेनिज्म की जानकारी भी होनी चाहिए। Heavy Motor Vehicle लाइसेंस रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
18 से 27 वर्ष होनी चाहिए उम्र
SBC भर्ती के लिए सामान्य आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। ST वर्ग के उम्मीदवारों को आरक्षित पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी, जबकि PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
इसके अलावा तीन वर्ष से अधिक की नियमित केंद्रीय सरकारी सेवा पूरी कर चुके विभागीय उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष और ST वर्ग के लिए 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
CBT और स्किल टेस्ट से होगा चयन
SBC में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, पद के अनुसार कौशल या धीरज परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सभी पदों के लिए CBT आयोजित होगी। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और इसे पूरा करने के लिए 120 मिनट मिलेंगे। प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।
Construction Assistant ‘A’ और Construction Handler पदों के लिए अलग से कौशल परीक्षा नहीं होगी। Fire Engine Driver पद के लिए CBT में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को धीरज और कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसमें शारीरिक क्षमता के साथ ड्राइविंग, वाहन संबंधी जानकारी और अग्निशमन से जुड़े कौशल की जांच होगी।
Civil Motor Transport Driver पद के लिए कौशल परीक्षा में मुख्य रूप से ड्राइविंग और वाहन के तकनीकी ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा। जहां कौशल या धीरज परीक्षा निर्धारित है, उसमें सफल होना जरूरी होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
CBT में किन विषयों से आएंगे सवाल?
Construction Assistant ‘A’ और Construction Handler के लिए सामान्य बुद्धि, सामान्य जागरूकता और मात्रात्मक योग्यता से 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि ट्रेड कोर्स/सामान्य अंग्रेजी से 40 प्रश्न होंगे। Fire Engine Driver और Civil Motor Transport Driver के लिए सामान्य बुद्धि, सामान्य जागरूकता और मात्रात्मक योग्यता से 25-25 प्रश्न तथा ट्रेड कोर्स/सामान्य अंग्रेजी से 25 प्रश्न होंगे। दोनों श्रेणियों की परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और समय 120 मिनट रहेगा।
CBT पास करने के लिए कितने अंक जरूरी?
SBC Group C भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक भी निर्धारित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 35 प्रतिशत, OBC उम्मीदवारों के लिए 30 प्रतिशत और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 25 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा।
आवेदन शुल्क कितना है?
SBC Recruitment 2026 के लिए सामान्य और अन्य पात्र उम्मीदवारों को ₹350 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं SC, ST, PwBD, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
SBC में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद SBC Group C Recruitment के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके, लागू होने पर आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है।
निष्कर्ष
SBC के तहत रक्षा मंत्रालय के शिप बिल्डिंग सेंटर में 10 पदों पर सरकारी नौकरी का अवसर है। अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।








