Section-Specific Split Button

RRB Technician Recruitment: रेलवे में 6557 पदों पर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन

RRB Technician Recruitment 2026
RRB Technician Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की (फोटो: AI)

नई दिल्ली: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-I और टेक्नीशियन ग्रेड-III के कुल 6557 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

RRB Technician Recruitment: 6557 पदों पर होगी भर्ती

RRB भर्ती अभियान के तहत कुल 6557 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें टेक्नीशियन ग्रेड-I के 323 पद और टेक्नीशियन ग्रेड-III के 6234 पद शामिल हैं। भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

RRB Technician Recruitment: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

RRB टेक्नीशियन ग्रेड-I के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 18 से 30 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। एससी और एसटी वर्ग को 5 वर्ष, जबकि ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार का 10वीं पास होना आवश्यक है। संबंधित पदों के लिए नोटिफिकेशन में निर्धारित तकनीकी या इंजीनियरिंग योग्यता भी जरूरी होगी। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक विज्ञापन में अपनी पात्रता अवश्य जांच लेनी चाहिए।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू होने की तिथि: 30 जून 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2026

शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026

आवेदन पत्र में सुधार की अवधि: 1 अगस्त से 10 अगस्त 2026

पदों पर कैसे होगा भर्ती के लिए चयन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे।

प्रश्न सामान्य जागरूकता, जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग, गणित और कंप्यूटर विषयों से पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई (1/3) अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

चयन के बाद मिलेगी इतनी सैलरी

भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा। टेक्नीशियन ग्रेड-I के चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये प्रति माह, जबकि टेक्नीशियन ग्रेड-III के चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपये प्रति माह का शुरुआती वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

समय रहते करें भर्ती के लिए आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड ने योग्य अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करने की अपील की है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़कर अपनी योग्यता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य शर्तों की जांच कर लेनी चाहिए, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।

निष्कर्ष

अगर आप (RRB Technician Recruitment) से संबधित और अधिक जानकारी चाहते है तो हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहिये ताकि रेलवे भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी सही समय पर मिल सके। Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!