New Delhi: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने बहुप्रतीक्षित पैरामेडिकल भर्ती (CEN/05/2026) के लिए आधिकारिक तौर पर परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, उनके लिए अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का यह सही समय है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन इस साल 23 से 25 नवंबर 2026 तक किया जाएगा।
परीक्षा शहर और RRB Paramedical Exam Date से जुड़ी जानकारी
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों को तय समय सीमा के भीतर जारी करेगा-
एग्जाम सिटी स्लिप: परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा की तय तिथि से ठीक 10 दिन पहले देख सकेंगे।
एडमिट कार्ड: परीक्षा के लिए मुख्य प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से केवल 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
RRB Paramedical Exam Date: परीक्षा का पैटर्न और मार्किंग स्कीम
RRB Paramedical Exam Date में उम्मीदवारों का मूल्यांकन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार रहेगा:
कुल प्रश्न और अंक: परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे, और प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है।
विषयवार प्रश्नों का विवरण-
प्रोफेशनल एबिलिटी (Professional Ability): 70 प्रश्न
जनरल अवेयरनेस (General Awareness): 10 प्रश्न
जनरल अर्थमेटिक, जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग: 10 प्रश्न
जनरल साइंस: 10 प्रश्न
नकारात्मक अंकन (Negative Marking): उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तुक्के लगाने से बचें। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काट लिए जाएंगे।
RRB Paramedical Exam Date: कुल 590 पदों पर होगी नियुक्ति
यह भर्ती अभियान देश भर में कुल 590 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। विभिन्न पदों के लिए निर्धारित रिक्तियों का विवरण नीचे दी गई तालिका में देखा जा सकता है-
परीक्षा से जुड़ी किसी भी अन्य और विस्तृत जानकारी के लिए सभी अभ्यर्थी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट कर सकते हैं।








