Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

RRB Paramedical City Slip 2026: सिटी स्लिप जारी, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

RRB Paramedical City Slip 2026 जारी हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB Paramedical City Slip 2026
RRB Paramedical City Slip 2026: जल्द आएगा एडमिट कार्ड (सोर्स-Pinterest)

New Delhi: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए ‘एग्जाम सिटी स्लिप’ (RRB Paramedical City Slip 2026) जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा शहर (एग्जाम सिटी) की जांच कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, परीक्षाएं 23 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

RRB Paramedical City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार अपनी ‘एग्जाम सिटी स्लिप’ (RRB Paramedical City Slip 2026) डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं-

सबसे पहले, रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर, ‘एग्जाम सिटी स्लिप’ से जुड़े सेक्शन पर क्लिक करें।

‘RRB पैरामेडिकल स्टाफ एग्जाम सिटी स्लिप 2026′(RRB Paramedical City Slip 2026) के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।

आपकी ‘एग्जाम सिटी स्लिप’ स्क्रीन पर दिखाई देगी।

अंत में, इसका प्रिंटआउट ले लें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सुरक्षित रखें।

RRB Paramedical City Slip 2026: परीक्षा पैटर्न

RRB पैरामेडिकल स्टाफ परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे। प्रश्न पत्र में प्रोफेशनल एबिलिटी (व्यावसायिक क्षमता), सामान्य जागरूकता (General Awareness), सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति (General Intelligence and Reasoning), और सामान्य विज्ञान जैसे विषय शामिल होंगे। इसमें नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है, जिसके तहत हर गलत उत्तर के लिए 1/3 (एक-तिहाई) अंक काट लिए जाएंगे। न्यूनतम योग्यता अंक (Minimum Qualifying Marks)

इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवश्यक न्यूनतम कट-ऑफ प्रतिशत इस प्रकार है-

अनारक्षित (सामान्य) और EWS: 40% अंक

OBC और SC: 30% अंक

ST: 25% अंक

परीक्षा से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड

‘एग्जाम सिटी स्लिप’ (RRB Paramedical City Slip 2026) जारी होने के बाद, अब उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड के नियमों के अनुसार, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से ठीक चार दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे ही तमाम जानकारी के लिये पढ़ते रहें Yuva Dynamite न्यूज़ की अपडेटेड खबरें।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!