Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

RRB Junior Translator Exam 2026: 30 अक्टूबर को परीक्षा, जानें कब आएगी Exam City Slip और Admit Card

RRB Junior Translator Exam 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 30 अक्टूबर को आयोजित होगी। परीक्षा शहर सूचना पर्ची 20 अक्टूबर और Admit Card 26 अक्टूबर को जारी होने की संभावित तारीख बताई गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र, जरूरी दस्तावेज और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए।
RRB Junior Translator Exam 2026
RRB Junior Translator Exam 2026

New Delhi, (RRB Junior Translator Exam 2026): रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Junior Translator Hindi भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है। केंद्रीयकृत विज्ञापन संख्या CEN 08/2025 के तहत आयोजित होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 को होगी। परीक्षा की तारीख सामने आने के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर Exam City Slip और Admit Card जारी होने पर है।

RRB Junior Translator Exam 2026: कब होगी परीक्षा?

RRB Junior Translator Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार, RRB Junior Translator Exam 2026 देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी के साथ अपने क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी नजर रखें।

RRB Junior Translator Exam 2026: कब जारी होगी Exam City Slip?

RRB Junior Translator Exam 2026: उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, परीक्षा शहर सूचना पर्ची परीक्षा से 10 दिन पहले यानी 20 अक्टूबर 2026 को जारी की जा सकती है। इससे अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा शहर की जानकारी मिल सकेगी और यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

India Post GDS Result 2026: इस हफ्ते जारी हो सकती है पहली मेरिट लिस्ट, स्टेट वाइज PDF ऐसे करें डाउनलोड

Admit Card कब होगा जारी?

RRB Junior Translator Exam 2026 का Admit Card परीक्षा से चार दिन पहले यानी 26 अक्टूबर 2026 को जारी होने की संभावित तारीख बताई गई है। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी होने के बाद उसमें दर्ज नाम, परीक्षा केंद्र, तारीख और समय की जांच जरूर करनी चाहिए। जारी होने की अंतिम पुष्टि के लिए आधिकारिक RRB वेबसाइट देखें।

परीक्षा का स्वरूप और चयन प्रक्रिया

जूनियर ट्रांसलेटर भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। उपलब्ध विवरण के अनुसार, तैयारी में हिंदी और अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धिमत्ता, अंकगणित और कंप्यूटर से संबंधित विषयों पर ध्यान देना चाहिए।

CBT में प्रदर्शन और निर्धारित मानदंडों के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चुना जाएगा। चयन प्रक्रिया में अनुवाद परीक्षा भी शामिल है, जिसमें हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद की क्षमता परखी जाएगी। इसके विस्तृत नियमों के लिए भर्ती अधिसूचना देखना जरूरी है।

India Post GDS Result 2026: इस हफ्ते जारी हो सकती है पहली मेरिट लिस्ट, स्टेट वाइज PDF ऐसे करें डाउनलोड

परीक्षा केंद्र पर कौन-से दस्तावेज ले जाएं?

अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर अपना वैध Admit Card और मूल फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण ध्यान से जांच लें। परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करें और समय से केंद्र पहुंचने की योजना बनाएं।

RRB Junior Translator Exam 2026 से जुड़ी परीक्षा, एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप की ताजा जानकारी के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करें। सरकारी नौकरी, भर्ती, परीक्षा और रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट के लिए युवा डाइनामाइट से जुड़े रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!