Section-Specific Split Button

RRB Group-D Recruitment 2026: 22,000+ वैकेंसी के लिए RRB ने बढ़ाई आवेदन तिथि, जानें नई तारीख

RRB ने Group-D भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 9 मार्च कर दी है। एप्लिकेशन फीस अब 11 मार्च तक भरी जा सकती है। यहां पढ़िये वैकेंसी की पूरी डिटेल्स
RRB Group-D 2026
RRB ने बढ़ाई ग्रुप-D आवेदन तिथि (Img- Internet)

New Delhi: जो भी उम्मीदवार Railway Group-D भर्ती का फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। RRB ने आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। जी हां, अब उम्मीदवार 9 मार्च तक आवेदन कर पाएंगे। बता दें कि यह भर्ती भारत के विभिन्न रेलवे ज़ोन में 22,195 पदों के लिए है। जिसकी आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो गई थी।

उम्मीदवार की जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के पद शामिल हैं। इच्छुक कैंडिडेट RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन और अन्य डिटेल्स देख सकते हैं।

जरूरी तारीखें
  • Notification Date : 30 January 2026
  • Online Apply Start Date : 31 January 2026
  • Online Apply Last Date : 09 March 2026 Extended
  • Last Date For Fee Payment : 11 March 2026
  • Correction Date : 12 – 21 March 2026
  • Exam Date : Notify Later
  • Admit Card : Before Exam
  • Result Date : Will Be Updated Here Soon
RRB में आवेदन करने की फीस
  • For General, OBC, : 500 रुपये
  • For SC/ ST/ EBC / Female / Transgender : 250 रुपये
  • Refund Amount (On Appearing For CBT)
  • For General, OBC, : 400 रुपये
  • For SC/ ST/ EBC / Female / Transgender : 250 रुपये
आयु सीमा

Minimum Age : 18 Years
Maximum Age : 33 Years

RRB Group-D Recruitment की वैकेंसी डिटेल्स
  • Pointsman-B : 5053
  • Assistant (Track Machine) : 597
  • Assistant (Bridge) : 600
  • Track Maintainer Gr. IV : 11032
  • Assistant P-Way : 300
  • Assistant (C&W) : 1000
  • Assistant TRD : 800
  • Assistant (S&T) : 1509
  • Assistant Loco Shed (Electrical) : 200
  • Assistant Operations (Electrical) : 604
  • Assistant TL & AC : 500
RRB Group-D Recruitment के लिए शैक्षिक योग्यता

जिन कैंडिडेट्स ने NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त स्कूल से क्लास 10 (हाई स्कूल) पास की है या जिनके पास NCVT से जारी नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) है, वे RRB ग्रुप D रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए अप्लाई करने के लिए एलिजिबल हैं।

RRB ग्रुप D रिक्रूटमेंट फॉर्म कैसे भरें?

इस रेलवे रिक्रूटमेंट के लिए अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले RRB की ऑफिशियल वेबसाइट ww.rrbapply.gov.in पर जाना होगा। अगर आपने पहले RRB फॉर्म नहीं भरा है, तो सबसे पहले Create an Account टैब पर जाएं। अपना मोबाइल नंबर और ईमेल ID जैसी बेसिक जानकारी भरें।

अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
अपना नाम, पिता/माता का नाम, जन्म तिथि, कैटेगरी, उम्र, पढ़ाई और ITI क्वालिफिकेशन जैसी सभी डिटेल्स भरें। अब अपना स्कैन किया हुआ सिग्नेचर और पासपोर्ट-साइज़ फोटो अपलोड करें। अपनी कैटेगरी के हिसाब से एप्लीकेशन फीस भरें और एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।

निष्कर्ष

अगर आप RRB के Group-D में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें, क्योंकि अंतिम तारीख काफी नजदीक है। Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post

कैटेगरी

error: Content is protected !!