Section-Specific Split Button

हरियाणा में 2000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें पूरी खबर

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने दो हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। ये नौकरियां हारियाणा के उच्च शिक्षा विभाग में हैं।

HPSC Assistant Professor Vacancy: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने दो हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। ये नौकरियां हारियाणा के उच्च शिक्षा विभाग में हैं। आयोग ने विभिन्न विषयों के लिये असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें 2424 वैकेंसी हैं।

बता दें कि इसके लिये ऑनलाइन आवेदन 7 अगस्त से शुरू होगा। आवेदक को हरियाणा लोक सेवा आयोग की वेबसाइट regn.hpsc.gov.in या hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

हरियाणा में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिये उम्मीदवारों को संबंधित विषय में कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिये। इसके अलावा मैट्रिक तक हिंदी/संस्कृत विषय पढ़ा होना जरूरी है। साथ में यूजीसी नेट या सीएसआईआर नेट परीक्षा भी पास होनी जरूरी है।

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में सबसे अधिक 613 वैकेंसी अंग्रेजी विषय के हैं। इसके बाद 316 वैकेंसी भूगोल विषय के लिये है। इसके अलावा गणित में 163, कॉमर्स में 153, हिंदी में 139, फिजिकल एजुकेशन में 126, केमिस्ट्री में 123, इतिहास में 123, बॉटनी में 98, फिजिक्स में 96, जूलॉजी में 91, साइकोलॉजी में 85 समेत कई विषयों में अच्छी खासी वैकेंसी है.

भर्ती के लिए उम्र सीमा

हरियाणा की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिये उम्मीदवारों की उम्र 15 जुलाई 2024 को 21 से 42 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग व अन्य राज्य के पुरुष उम्मीदवारों के लिये 1000 रुपये है, जबकि सामान्य वर्ग व अन्य राज्य की महिलीाओं के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। इसके अलावा हरियाणा के एससी, एसटी, बीसी-बी और इडब्लूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन शुल्क 250 रुपये है। वहीं हरियाणा के दिव्यांग उम्मीरवारों के लिए आवेदन फ्री है।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!