Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

Rajasthan VDO Vacancy 2026: वीडीओ और पटवारी समेत 7840 नए पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, जानें नियम

Rajasthan VDO Vacancy: राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी के 4000 समेत 7840 पदों पर भर्ती जल्द निकलेगी। RSSB जल्द नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा।
Rajasthan VDO Vacancy
Rajasthan VDO Vacancy: वीडीओ भर्ती (सोर्स-Pinterest)

New Delhi: राजस्थान के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका सामने आ रहा है। राज्य में अगले दो महीनों के भीतर कुल 7,840 पदों पर बंपर भर्तियां (Rajasthan VDO Vacancy) निकाली जाने वाली हैं। इनमें सबसे बड़ा हिस्सा ग्राम विकास अधिकारी यानी वीडीओ (VDO) के 4000 पदों का है। बोर्ड की ओर से इन पदों के लिए अभ्यर्थना मिल चुकी है और जल्द ही परीक्षण के बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके लिए आवेदन (Rajasthan VDO Vacancy) प्रक्रिया इसी महीने से शुरू हो सकती है।

राजस्थान में VDO पदों पर भर्ती

वीडीओ (Rajasthan VDO Vacancy) के इन 4000 पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास कुछ तय शैक्षणिक और तकनीकी योग्यताएं होना जरूरी है। आवेदक (Rajasthan VDO Vacancy) का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है। इसके अलावा कंप्यूटर दक्षता के तहत आरएससीआईटी (RSCIT) कोर्स, कंप्यूटर साइंस/एप्लीकेशन में डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने-पढ़ने का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति से परिचित होना आवश्यक है।

आयु सीमा की बात करें तो इन पदों के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, नियम के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

दिसंबर तक इन विभागों और पदों पर होगी भर्ती राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अनुसार, अगले दो महीनों में निकाली जाने वाली कुल 7,840 भर्तियों (Rajasthan VDO Vacancy) का पूरा खाका तैयार है। किस पद के लिए कितने पद तय किए गए हैं, उसकी स्थिति नीचे दी गई तालिका से समझी जा सकती है-

पद का नाम पदों की संख्या
ग्राम विकास अधिकारी (VDO) 4000
राजस्थान एनएचएम (NHM) 2000
पीटीआई भर्ती 1200
कर सहायक भर्ती 300
राजस्थान पटवारी भर्ती 200
राजस्थान कोच भर्ती 140
कुल पद 7840

Rajasthan VDO Vacancy: नया परीक्षा कैलेंडर भी जल्द होगा जारी

जल्द जारी होगा नया एग्जाम कैलेंडर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने जानकारी दी है कि इन भर्तियों (Rajasthan VDO Vacancy) के साथ-साथ अगले साल का नया परीक्षा कैलेंडर भी जल्द जारी किया जाएगा। इस कैलेंडर में सालभर होने वाली सभी परीक्षाओं की आवेदन तिथियां और एग्जाम डेट्स की पूरी डिटेल होगी, जिससे युवा अपनी तैयारी की रूपरेखा बेहतर तरीके से तैयार कर सकें।

निष्कर्ष

अगर आप Rajasthan VDO Vacancy पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!