New Delhi, (Rajasthan SET Scorecard 2026): राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट में शामिल हुए छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बता दें कि यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा यानी UOK ने राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। इस पेपर में जिन बच्चों ने भी हिस्सा लिया वे अब यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Rajasthan SET Scorecard 2026: छात्र कैसे कर सकते हैं SET स्कोरकार्ड डाउनलोड
यदि छात्रों को स्कोरकार्ड डाउनलोड करना है तो बच्चे कुछ स्टेप्स फॉलो करके आसानी से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
-
होमपेज पर ‘Results’ के विकल्प पर क्लिक करें।
-
अब अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालें।
-
लॉगिन करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
-
इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट निकालकर रख लें।
Rajasthan SET Scorecard 2026: परीक्षा कब आयोजित की गई थी?
Rajasthan SET Scorecard 2026: राजस्थान SET का आयोजन 13 सितंबर 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। प्रोविजनल आंसर की 5 अक्टूबर को जारी की गई थी, और अंतिम परिणाम 6 नवंबर 2026 को घोषित किए गए।
UP Teachers Promotion: यूपी के 60 हजार शिक्षकों को मिलेगी बड़ी राहत, 30 नवंबर तक पदोन्नति के निर्देश
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद, उस पर दी गई जानकारी जैसे कि अपना नाम, परीक्षा का नाम, प्राप्त अंक और रोल नंबर को ध्यान से जांच लें।