Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

PNB Recruitment 2027: बैंक में नौकरी का बड़ा मौका, 8254 पदों पर होगी भर्ती, PO से क्लर्क तक मिलेंगी नौकरियां

PNB Recruitment 2027-28 के तहत पंजाब नेशनल बैंक में 8254 पदों पर नियुक्तियां होंगी। जानें PO, LBO, टेक्निकल स्ट्रीम और क्लर्क कैडर की वैकेंसी, प्रमोशन और सीधी भर्ती का पूरा गणित, संभावित सैलरी और आवेदन से जुड़ी जानकारी।
PNB Recruitment 2027-28
PNB में निकली बंपर वैकेंसी (Img- Dynamite News)

New Delhi: ज्यादातर युवा चाहते हैं कि उनकी एक बैंक में नौकरी लग जाएं। अगर आप भी यही चाहते हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आने वाली है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से वैकेंसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। PNB ने वित्त वर्ष 2027-28 के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है, जिसमें कई सारे पोस्ट शामिल है।

बता दें कि PNB ने इस भर्ती में कुल 8254 पोस्ट जारी की है और इस भर्ती में आंतरिक पदोन्नति और सीधी भर्ती दोनों शामिल है। PNB की इस भर्ती में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), मैनेजमेंट ट्रेनी (MT), लोकल बैंक ऑफिसर (LBO), टेक्निकल स्ट्रीम और क्लर्क कैडर के पद शामिल हैं। ऐसे में बैंक के मौजूदा कर्मचारियों के साथ बाहरी उम्मीदवारों को भी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

PNB में 8,254 पदों पर भर्ती

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने कुल 8,254 पदों को मंजूरी दी है। इनमें से 4,380 पद ‘जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I’ (JMG स्केल-I) श्रेणी के हैं, जबकि 3,874 पद क्लर्क कैडर के हैं। इन पदों को दो अलग-अलग तरीकों से भरा जाएगा: बैंक के मौजूदा योग्य कर्मचारियों को प्रमोशन का मौका मिलेगा, जबकि नए उम्मीदवार सीधी भर्ती (डायरेक्ट रिक्रूटमेंट) के जरिए बैंकिंग सेक्टर में शामिल हो सकेंगे।

JMG स्केल-I के लिए प्रमोशन और सीधी भर्ती का विवरण

ऑफिसर श्रेणी (JMG स्केल-I) के 4,380 पदों में से 2,439 पद आंतरिक प्रमोशन के जरिए भरे जाएंगे और 1,941 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। इससे बैंक के मौजूदा कर्मचारियों को ऑफिसर के पदों पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, जबकि बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बाहरी उम्मीदवार भी सीधी भर्ती के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

क्लर्क कैडर में सीधी भर्ती के पदों की संख्या अधिक

क्लर्क कैडर में कुल 3,874 पदों में से 968 पद प्रमोशन के लिए आरक्षित हैं, जबकि 2,906 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। इस तरह, क्लर्क कैडर में बाहरी उम्मीदवारों के लिए ज्यादा मौके होंगे। दोनों कैडर को मिलाकर, कुल 3,407 पद प्रमोशन से और 4,847 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।

PO, LBO और टेक्निकल स्ट्रीम में पद

JMG स्केल-I के लिए सीधी भर्ती को तीन श्रेणियों में बांटा गया है: टेक्निकल स्ट्रीम में 145 पद, लोकल बैंक ऑफिसर्स (LBO) के लिए 750 पद, और प्रोबेशनरी ऑफिसर्स/मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/MT) के लिए 1,046 पद। ये पद उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका हैं जो बैंकिंग सेक्टर में ऑफिसर बनना चाहते हैं। हालांकि, इन पदों के लिए योग्यता की विस्तृत शर्तें और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

सैलरी कितनी होगी? PNB की पिछली भर्ती प्रक्रियाओं में, JMG स्केल-I श्रेणी के तहत चुने गए अधिकारियों का वेतनमान ₹48,480 से लेकर ₹85,920 तक था। इसके अलावा बैंक के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं। हालांकि, आगामी भर्ती के लिए सटीक वेतनमान और अन्य लाभों के बारे में तभी पता चलेगा जब आधिकारिक अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?

फिलहाल, आवेदन की तारीखों, परीक्षा कार्यक्रम, आयु सीमा और शैक्षिक योग्यताओं के बारे में विस्तृत जानकारी अभी जारी नहीं की गई है। ‘ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक एम्प्लॉयीज फेडरेशन’ के महासचिव पी.आर. मेहता के एक आधिकारिक ईमेल के अनुसार, पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति (प्रमोशन) से जुड़ा एक सर्कुलर जल्द ही जारी किया जाएगा।

वहीं सीधी भर्ती के लिए एक अलग अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे के अपडेट के लिए PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर नज़र रखें।

निष्कर्ष

अगर आप इन पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!