Section-Specific Split Button

NPCIL Apprentice Job: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में इतने पदों पर निकली जॉब,  फटाफट करें अप्लाई

NPCIL Apprentice Job News (1)
एनपीसीएल में जॉब की बहार

New Delhi: एनपीसीएल में कई समय से नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान के रावतभाटा पर अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर एनपीसीआईएल की आधिकारिक करियर वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या

इस भर्ती अभियान के तहत 245 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी।

आवेदन तिथि

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

एनपीसीआईएल अप्रेंटिस पदों के लिए कट-ऑफ तिथि 18/3/2026 तक उम्मीदवार की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन के लिए योग्यता

एनपीसीएल में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में निम्नलिखित डिप्लोमा होना चाहिए।

  1. फिटर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई (Fitter) होना आवश्यक है।
  1. इलेक्ट्रीशियन पद हेतु इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई अनिवार्य है।
  2. इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स में आईटीआई जरूरी है।
  3. कोपा (COPA) पद के लिए कोपा ट्रेड में आईटीआई आवश्यक है।
  4. टर्नर पद हेतु टर्नर ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए।
  5. इंजीनियर (मशीनिस्ट) के लिए मशीनिस्ट ट्रेड में आईटीआई अनिवार्य है।
  6. वेल्डर पद के लिए उम्मीदवार के पास वेल्डर ट्रेड में आईटीआई योग्यता होनी चाहिए।

ऐसे होगा चयन

  1. मेरिट सूची तैयार करना: आईटीआई परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर प्रत्येक ट्रेड के लिए अलग-अलग मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
  2. चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन उनकी मेरिट सूची में प्राप्त रैंक के अनुसार किया जाएगा।
  3. दस्तावेज सत्यापन: चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उन्हें सभी मूल प्रमाण पत्र (शैक्षणिक, जाति, दिव्यांगता आदि) प्रस्तुत करने होंगे।
  4. चिकित्सा प्रमाण पत्र: उम्मीदवारों को पंजीकृत चिकित्सक द्वारा जारी चिकित्सा योग्यता प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा।
  5. अंतिम चयन: अंतिम चयन दस्तावेजों के सफल सत्यापन तथा चिकित्सा मानकों को पूरा करने के बाद ही किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले उम्मीदवार को https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा।
  2. पंजीकरण के बाद NPCIL की आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं।
  3. “Current Recruitment” सेक्शन में जाकर ट्रेड अप्रेंटिस के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपनी आवश्यक जानकारी भरें और स्कैन की हुई फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें।
  5. यदि आप एक से अधिक ट्रेड के लिए पात्र हैं, तो प्रत्येक के लिए अलग आवेदन जमा करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर ले लें।

एनपीसीएल में इस पद के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवार अप्लाई करने के नियम और निर्देशों को भली-भांति पढ़ ले।

Previous Post

कैटेगरी

6.jpg
3.jpg
8.jpg
error: Content is protected !!