Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

NIA Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 61 पदों पर भर्ती, 1.51 लाख तक सैलरी, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

NIA Recruitment 2026 के तहत मिनिस्ट्रियल स्टाफ के 50 और लीगल कंसल्टेंट के 11 पदों पर भर्ती निकली है। जानें योग्यता, पदों का विवरण, 1.51 लाख तक सैलरी और आवेदन की अंतिम तारीख।
NIA Recruitment 2026
NIA में 61 पदों पर भर्ती (Img- AI)

New Delhi: सरकारी नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और जरूरी खबर है, जो उनकी पूरी किस्मत को बदल सकता है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने मिनिस्ट्रियल स्टाफ के 50 पदों पर भर्ती जारी है, जो डेपुटेशन के आधार पर है। इसकी आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से जारी हो चुकी है और अंतिम तारीख नजदीक है। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2026 है, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह जल्दी से फॉर्म भर लें।

यही नहीं NIA ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार प 11 लीगल कंसल्टेंट पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। जो इन पदों के लिए इच्छुक है वह 11 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का सलाह दी जाती है कि वह आवेदन की अंतिम तारीख पर फॉर्म भरने से पहले, जितना हो सके इससे पहले ही आवेदन कर लें। क्योंकि लास्ट डे पर वेबसाइट पर कई परेशनियां आ सकती है। जिसकी वजह से शायद आप आवेदन करने से चूक सकते हैं।

NIA Recruitment 2026: मिनिस्ट्रियल स्टाफ के 50 पदों पर होगी भर्ती

NIA की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, मिनिस्ट्रियल स्टाफ के कुल 50 पदों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें स्टेनोग्राफर ग्रेड-1 के 15, लोअर डिवीजन क्लर्क के 12 और स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 के 6 पद शामिल हैं। इसके अलावा सेक्शन ऑफिसर/ऑफिस सुपरिंटेंडेंट के 5, असिस्टेंट के 5, सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी के 3 और अपर डिवीजन क्लर्क के 3 पद निर्धारित हैं। वहीं अकाउंटेंट के लिए एक पद रखा गया है।

NIA Recruitment 2026: पदों के अनुसार मांगी गई है अलग-अलग योग्यता

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। स्टेनोग्राफर ग्रेड-1 के लिए ग्रेजुएशन और कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी है। लोअर डिवीजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है। सेक्शन ऑफिसर के लिए ग्रेजुएशन के साथ वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेडशीट और स्लाइड बनाने की कंप्यूटर दक्षता का प्रमाणपत्र मांगा गया है।

असिस्टेंट पद के लिए ग्रेजुएशन और एसएससी की ओर से निर्धारित कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा पास होना जरूरी है। सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई है। अपर डिवीजन क्लर्क के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है। वहीं अकाउंटेंट पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ सबऑर्डिनेट अकाउंट्स सर्विस परीक्षा पास और तीन साल का अनुभव जरूरी बताया गया है। उम्मीदवार आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना में पदवार योग्यता और अन्य शर्तें जरूर देख लें।

19,900 से 1,51,100 रुपये तक मिलेगी सैलरी

NIA की इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को उनके पद और वेतन स्तर के अनुसार 19,900 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिल सकता है। चूंकि मिनिस्ट्रियल स्टाफ के पद डेपुटेशन के आधार पर भरे जाने हैं, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को अपनी पात्रता और वर्तमान सेवा संबंधी शर्तों की जानकारी अधिसूचना से जांचनी चाहिए।

NIA Recruitment 2026: कैसे करें NIA भर्ती के लिए आवेदन?

मिनिस्ट्रियल स्टाफ भर्ती के लिए उम्मीदवारों को NIA की आधिकारिक वेबसाइट से संबंधित नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इसके बाद फॉर्म का प्रिंट निकालकर उसमें मांगी गई सभी जानकारियां भरनी होंगी। जरूरी दस्तावेजों की प्रतियां आवेदन के साथ संलग्न करनी होंगी। पूरा आवेदन लिफाफे में रखकर डीआईजी, एनआईए मुख्यालय, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003 के पते पर 25 नवंबर 2026 तक डाक या निर्धारित माध्यम से भेजना होगा।

निष्कर्ष

अगर आप इन पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!