Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

NEET-UG 2026: परीक्षा विवाद के बीच री-NEET के नतीजों पर भी उठे सवाल, छात्रा ने लगाए NTA पर गंभीर आरोप

NEET EXAM
नीट परीक्षा परिणाम

NEET-UG 2026 परीक्षा से जुड़ा विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि छात्रों ने री-NEET परीक्षा के नतीजों में गड़बड़ी का दावा करना शुरू कर दिया। कानपुर की छात्रा आर्या सिंह ने X पर एक वीडियो शेयर करके NTA पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में स्क्रीनशॉट और दस्तावेज़ पेश किए और NTA, प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री के पास शिकायतें दर्ज कराई हैं।

NEET-UG से जुड़ा आर्या का मामला क्या है?

आर्या के अनुसार, NTA ने 13 जुलाई को अपने पोर्टल पर स्कैन की गई OMR शीट उपलब्ध कराई। अपनी OMR शीट डाउनलोड करने पर उन्हें पता चला कि सवालों का क्रम उस प्रश्न पत्र से मेल नहीं खाता था जिसे उन्होंने असल में हल किया था। वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद अपने जवाबों की जांच की और 609 का स्कोर निकाला। इसके बाद उन्होंने सवालों के क्रम में अंतर बताते हुए आधिकारिक NTA पोर्टल के ज़रिए चुनौती (चैलेंज) दर्ज कराई।

बाद में NTA ने वेबसाइट पर OMR शीट अपडेट की और सवालों का क्रम ठीक किया। उनका दावा है कि सुधार के बाद भी उनका निकाला गया स्कोर 609 ही रहा, जिससे उन्हें लगा कि अंतिम नतीजे घोषित होने से पहले ही समस्या सुलझ गई है। हालाँकि, नतीजे जारी होने के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई; जो स्कोर शुरू में 609 था, वह घटकर सिर्फ़ 167 रह गया।

NEET-UG के परिणाम में दो घंटे के अंदर दो बार बदला स्कोरकार्ड

आर्या ने आरोप लगाया कि जिस दिन नतीजे घोषित हुए, उस दिन दो घंटे के अंदर उनके स्कोरकार्ड में दो बार बदलाव हुआ। उन्होंने जो पहला स्कोरकार्ड देखा, उसमें 540 स्कोर दिख रहा था। हालांकि, अगले दो घंटों में स्कोर फिर से बदल गया इस बार 167 हो गया जो अभी वेबसाइट पर दिख रहा है।

वीडियो में आर्या ने कहा कि उनके पास सभी ज़रूरी स्क्रीनशॉट, अपनी वेरिफाइड OMR शीट और सभी सहायक दस्तावेज मौजूद हैं। मैं बस इतना चाहती हूँ कि मेरे नतीजे की निष्पक्ष रूप से जांच हो। NTA की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र में OMR में गड़बड़ी को लेकर दो शिकायतें आई थीं, इसके जवाब में NTA ने कहा कि एक मामले में OMR शीट AI से बनाई गई थी, जबकि दूसरे मामले में उससे छेड़छाड़ की गई थी। NTA ने छात्रों और अभिभावकों को गुमराह करने वाली जानकारी शेयर न करने की चेतावनी भी दी थी। हालांकि, आर्य के मामले को लेकर NTA की ओर से अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

निष्कर्ष

यदि आप भी NEET-UG की परीक्षा दे चुके हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चुकें और हमेशा सफल रहें।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!