Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

बिना नेगेटिव मार्किंग के बने सुपरवाइजर: NCRTC ने निकाली भर्ती, 9 अक्टूबर तक करें आवेदन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने नमो भारत प्रोजेक्ट के तहत 67 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। सुपरवाइजर और जूनियर मेंटेनरों को ₹1.15 लाख तक सैलरी मिलेगी।
NCRTC Recruitment
NCRTC में बंपर सैलरी वाली भर्ती शुरू (Img- Pinterest)

New Delhi: दिल्ली-एनसीआर के यातायात को रफ्तार देने वाले महत्वाकांक्षी नमो भारत रैपिड रेल प्रोजेक्ट से जुड़कर करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। भारत सरकार और राज्य सरकारों के संयुक्त उपक्रम नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के तहत विभिन्न विभागों में भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है।

ऑपरेशन और मेंटेनेंस (O&M) विंग के लिए निकाली गई इस भर्ती के जरिए तकनीकी रूप से दक्ष अभ्यर्थियों को देश की पहली सेमी-हाई-स्पीड क्षेत्रीय रेल प्रणाली में अपना योगदान देने का अवसर मिल रहा है।

NCRTC Recruitment 2026: डिप्लोमा और ITI वालों की बल्ले-बल्ले

निगम द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 67 पदों को भरा जाएगा। इनमें सुपरवाइजर-I के पदों पर इलेक्ट्रॉनिक्स (18 पद), इलेक्ट्रिकल (14 पद), सिविल (06 पद), मैकेनिकल (03 पद) और ऑपरेशंस (02 पद) शामिल हैं। वहीं, जूनियर मेंटेनर कैटेगरी में फिटर (09 पद), इलेक्ट्रिकल (08 पद), आरएसी (05 पद) और इलेक्ट्रॉनिक्स (02 पद) पर अवसर उपलब्ध हैं।

शैक्षणिक योग्यता के तौर पर सुपरवाइजर पदों के लिए प्रासंगिक ट्रेड में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बी.ई./बी.टेक अनिवार्य किया गया है, जबकि जूनियर मेंटेनर पदों के लिए ITI सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT) होना आवश्यक है।

NCRTC Recruitment 2026: 1.15 लाख रुपये तक सैलरी और बेहतरीन भत्ते

NCRTC द्वारा इन पदों के लिए आकर्षक वेतनमान की पेशकश की जा रही है। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 2 साल की प्रोबेशन अवधि से गुजरना होगा। सुपरवाइजर-I (S1 लेवल) के पदों पर चयनित उम्मीदवारों का पे-स्केल 37,000 रुपये से 1,15,000 रुपये के बीच रखा गया है, जिसमें शुरुआती बेसिक पे 37,000 रुपये रहेगा।

वहीं जूनियर मेंटेनर (NS3 लेवल) के पदों पर 18,250 रुपये से 59,200 रुपये का पे-स्केल दिया जाएगा। बेसिक सैलरी के अलावा कंपनी के नियमानुसार वेरिएबल महंगाई भत्ता (VDA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और कई अन्य पर्क्स व सुविधाएं भी दी जाएंगी।

NCRTC Recruitment 2026: दो चरणों में पार करनी होगी चयन की बाधा

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन दो मुख्य चरणों कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। 90 मिनट की अवधि वाली इस CBT परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।

लिखित परीक्षा में अनारक्षित व ओबीसी वर्ग को न्यूनतम 60% और आरक्षित वर्ग को 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को सुपरवाइजर के लिए A-3 और मेंटेनर पदों के लिए B-1 स्टैंडर्ड का मेडिकल टेस्ट पास करना होगा।

NCRTC Recruitment 2026: आयु सीमा, फीस और आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदकों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, एससी/एसटी वर्ग को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों को 500 रुपये प्लस टैक्स का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी official website www.ncrtc.in पर जाकर 9 अक्टूबर 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।

निष्कर्ष

अगर आप इन पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement