Section-Specific Split Button

NCERT ने खोले नए अवसर, प्रोफेसर और लाइब्रेरियन पदों पर भर्ती का मौका; जानें पूरा अपडेट

एनसीईआरटी ने टीचिंग और रिसर्च फील्ड में 117 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। पदों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन शामिल हैं।
NCERT
NCERT में निकली वैकेंसी (Img- Internet)

New Delhi: टीचिंग और रिसर्च फील्ड में सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने बड़ा अवसर उपलब्ध कराया है। एनसीईआरटी ने कुल 117 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन के पद शामिल हैं।

कुल पद और विभागीय विवरण

इस भर्ती अभियान में कुल 117 पदों पर चयन किया जाएगा। टीचिंग फील्ड में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद विभिन्न विषयों जैसे मैथ्स, इंग्लिश, हिंदी, इकोनॉमिक्स, जूलॉजी, हिस्ट्री, एजुकेशन, साइकोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी और कई अन्य विषयों में भरे जाएंगे। लाइब्रेरियन पदों में डिप्टी लाइब्रेरियन और असिस्टेंट लाइब्रेरियन शामिल हैं।

विशेषाइज्ड शिक्षा क्षेत्रों में अवसर

इस भर्ती में शिक्षा और रिसर्च से जुड़े कई स्पेशलाइज्ड क्षेत्रों में भी पद निकाले गए हैं। इनमें साइंस एजुकेशन, टीचर एजुकेशन, स्पेशल एजुकेशन, करिकुलम डेवलपमेंट, एजुकेशनल टेक्नोलॉजी, लैंग्वेज एजुकेशन, साइकोलॉजी, वोकेशनल एजुकेशन, फूड न्यूट्रिशन, स्टैटिस्टिक्स, कंप्यूटर एजुकेशन, रूरल टेक्नोलॉजी और एग्रीकल्चर शामिल हैं। यह भर्ती विशेष रूप से विशेषज्ञ उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।

योग्यता और आवश्यक शैक्षणिक पात्रता

एनसीईआरटी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या पीएचडी होना अनिवार्य है। इसके अलावा NET, SLET या SET जैसी पात्रता परीक्षा पास होना जरूरी है। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता मानदंड भिन्न हैं।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़े लिंक पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें। अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

वेतन और अन्य लाभ

एनसीईआरटी में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 57,700 रुपये से 1,44,200 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही सरकारी नौकरी से जुड़े अन्य भत्ते और सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

आवेदन शुल्क और छूट

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार तय किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और PwD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एनसीईआरटी में यह भर्ती शिक्षा और रिसर्च क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जिससे उन्हें सरकारी नौकरी के साथ साथ शिक्षा क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता दिखाने का मौका मिलेगा।

Previous Post

कैटेगरी