Section-Specific Split Button

MPESB Job: एमपी में एईओ के पदों पर बंपर भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल

भोपाल: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-1 भर्ती परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (esb.mp.gov.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

पदों की संख्या

इस भर्ती अभियान के तहत कृषि विस्तार अधिकारी (AEO) के 2,784 पद भरे जाएंगे।

पद का नाम

कृषि विस्तार अधिकारी

आवेदन तिथि

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 3 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 2 अगस्त 2026 से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार के पास भर्ती नियमों के अनुसार संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि तक निर्धारित योग्यता पूरी होनी चाहिए।

आयु सीमा

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग, महिला उम्मीदवारों और शासकीय कर्मचारियों को अधिकतम 45 वर्ष तक की आयु सीमा का लाभ मिलेगा। 

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में होगा-

  • कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT)
  • मेरिट सूची
  • संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम नियुक्ति

परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • ग्रुप-2 सब ग्रुप-1 भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Previous Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!