Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

MP Police में 7500 कांस्टेबल पदों पर बंपर भर्ती: कल से शुरू होंगे आवेदन, जानिए योग्यता से लेकर चयन प्रक्रिया तक सबकुछ

MP Police में 7500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती कल 22 सितंबर से शुरू! 10वीं/8वीं पास युवा 6 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। जानिए योग्यता और सैलरी की पूरी डिटेल।
MP Police Constable Recruitment 2026
MP Police में बंपर भर्ती (Img- Pinterest)

Bhopal: MP Police में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) पुलिस कांस्टेबल जीडी के 7,500 पदों पर भर्ती के लिए कल यानी 22 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर रहा है। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार MPESB के ऑफिशियल पोर्टल esb.mp.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है, जबकि फॉर्म में संशोधन के लिए 11 अक्टूबर तक का समय मिलेगा।

MP Police Constable Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

MP Police की इस भर्ती में शामिल होने के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग वर्गों के हिसाब से तय की गई है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। वहीं, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है।

अगर आयु सीमा की बात करें तो आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 33 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 6 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी, जबकि आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

MP Police Constable Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया और सैलरी का गणित

MP Police कांस्टेबल बनने के लिए उम्मीदवारों को पांच कड़े चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले 19 नवंबर 2026 से आयोजित होने वाली 100 अंकों की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) होगी, जिसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

इसके बाद 100 अंकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) होगी, जिसमें 800 मीटर दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद शामिल है। फिर शारीरिक मानक परीक्षण (PMT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल जांच की जाएगी। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रुपये से लेकर 62,000 रुपये प्रति माह का पे-स्केल और अन्य सरकारी भत्ते दिए जाएंगे।

निष्कर्ष

अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement