New Delhi: आज के दौर में उच्च शिक्षा और खासकर एमबीए जैसे प्रोफेशनल Courses करने के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं, जो हर मिडिल क्लास परिवार के लिए मुमकिन नहीं होता। पैसों की तंगी के कारण कई युवा अपनी पढ़ाई बीच में ही रोक देते हैं या साधारण नौकरियों से समझौता कर लेते हैं।
लेकिन कॉर्पोरेट जगत में अब बड़ी डिग्रियों से ज्यादा ‘स्किल’ यानी कार्यकुशलता को प्राथमिकता दी जाती है। अगर आपके पास सही कौशल है, तो कम बजट में भी शानदार करियर की शुरुआत की जा सकती है।
Courses Without MBA: डिजिटल मार्केटिंग और डेटा एनालिटिक्स की भारी मांग
आज के डिजिटल युग में कंपनियों को ऐसे युवाओं की तलाश है जो ऑनलाइन बिजनेस और डेटा को समझ सकें। 20 हजार से 50 हजार रुपये तक की फीस वाले डिजिटल मार्केटिंग सर्टिफिकेट कोर्स के जरिए एसईओ और सोशल मीडिया मैनेजमेंट सीखकर आसानी से नौकरी पाई जा सकती है।
इसके अलावा, 30 हजार से 80 हजार रुपये की लागत वाले डेटा एनालिटिक्स और बिजनेस इंटेलिजेंस कोर्स से आप बिना कोडिंग के ई-कॉमर्स और आईटी सेक्टर में बेहतरीन शुरुआत कर सकते हैं।
Courses Without MBA: वेब डिजाइनिंग और क्रिएटिव स्किल्स से बढ़ाएं कमाई
तमाम कंपनियों को अपनी वेबसाइट और ऐप्स को बेहतर बनाए रखने के लिए डेवलपर्स की जरूरत हमेशा बनी रहती है। मात्र 25 हजार से 70 हजार रुपये तक के खर्च में होने वाला फुल-स्टैक वेब डेवलपमेंट बेसिक कोर्स युवाओं को घर बैठे फ्रीलांसिंग या अच्छी कंपनियों में काम करने का मौका देता है।
वहीं, विजुअल डिजाइनिंग के शौकीन युवा 20 हजार से 50 हजार की फीस वाले ग्राफिक डिजाइनिंग और UI/UX कोर्स के जरिए विज्ञापन और मीडिया जगत में अपनी खास पहचान बना सकते हैं।
Courses Without MBA: फाइनेंस और टैक्सेशन के क्षेत्र में बेहतरीन अवसर
कॉमर्स बैकग्राउंड के छात्रों के लिए एडवांस्ड फाइनेंशियल मॉडलिंग और टैक्सेशन कोर्स किसी जैकपॉट से कम नहीं है। 25 हजार से 60 हजार रुपये के इस प्रोफेशनल कोर्स में जीएसटी, टैली और फाइनेंशियल एनालिसिस की बारीकियां सिखाई जाती हैं, जिससे चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म्स और बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों में जूनियर अकाउंटेंट या फाइनेंशियल एनालिस्ट के रूप में शानदार सैलरी वाली नौकरियां आसानी से मिल जाती हैं।








