Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

KVS Recruitment 2026: PGT-TGT और प्रशिक्षक पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा चयन; जानें कितना मिलेगा मानदेय

KVS Recruitment 2026
KVS PGT-TGT और प्रशिक्षक पदों पर भर्ती (Img- Pinterest)

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षकों और प्रशिक्षकों के पदों पर भर्ती का मौका है। अंबाला कैंट के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संख्या 1, 2, 3 और 4 में संविदा आधार पर विभिन्न पदों के लिए पैनल तैयार किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इंटरव्यू 25 सितंबर 2026 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2, अंबाला कैंट में आयोजित होगा।

किन पदों पर होगी भर्ती?

KVS भर्ती के तहत PGT Physics, PGT Computer Science, TGT Mathematics, TGT Sanskrit, TGT Science, Special Teacher, ATL Instructor, Sports Teacher/Coach, Vocational Teacher/Instructor, Girls Self-Defence Instructor, Yoga Teacher और Counsellor सहित विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का पैनल बनाया जाएगा। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित है।

PGT और TGT के लिए योग्यता

KVS PGT Physics के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ कम से कम 50 प्रतिशत अंक और B.Ed. या मान्य इंटीग्रेटेड B.Ed. जरूरी है। PGT Computer Science के लिए Computer Science/IT आदि में संबंधित उच्च शैक्षणिक योग्यता और B.Ed. की आवश्यकता है।

वहीं TGT Mathematics, Sanskrit और Science पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातक/ऑनर्स/पोस्ट ग्रेजुएशन या इंटीग्रेटेड डिग्री के साथ B.Ed. अथवा निर्धारित विशेष शिक्षा योग्यता जरूरी है। TGT पदों के लिए CTET Paper-II पास होना भी आवश्यक है। विषयों के संयोजन और पढ़ाई से जुड़ी निर्धारित शर्तें भी पूरी करनी होंगी।

अन्य पदों के लिए योग्यता

KVS Special Teacher के लिए स्नातक में कम से कम 50 प्रतिशत अंक, Special Education में B.Ed. या निर्धारित डिप्लोमा/सर्टिफिकेट, प्रारंभिक स्तर का CTET और RCI में वैध पंजीकरण के साथ CRR नंबर जरूरी है।

ATL Instructor और Vocational Teacher/Instructor के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री, B.Ed., हिंदी-अंग्रेजी में पढ़ाने की क्षमता और कंप्यूटर का ज्ञान मांगा गया है। Sports Teacher/Coach के लिए Physical Education में स्नातक या समकक्ष योग्यता और राज्य या राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व जरूरी है।

Girls Self-Defence Instructor के लिए कराटे, ताइक्वांडो या जूडो में मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय या राष्ट्रीय महासंघ से प्रमाणित प्रशिक्षक होना चाहिए। Yoga Teacher के लिए स्नातक डिग्री के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से योग में एक साल का प्रशिक्षण जरूरी है। Counsellor पद के लिए Psychology में BA/BSc और Counselling में Certificate या Diploma मांगा गया है।

कितना मिलेगा मानदेय?

KVS भर्ती में पद के अनुसार मानदेय तय किया गया है। ATL Instructor, Sports Teacher/Coach और Vocational Teacher/Instructor को 25,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। वहीं Girls Self-Defence Instructor को 10,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। Counsellor को अन्य संविदात्मक TGT के बराबर पारिश्रमिक दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों (KVS) का चयन सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू के बाद अंबाला कैंट के संबंधित केंद्रीय विद्यालयों के लिए संविदा नियुक्ति का पैनल तैयार किया जाएगा। हालांकि, पैनल में नाम शामिल होने का अर्थ यह नहीं है कि उम्मीदवार की नियुक्ति निश्चित है। स्कूल की आवश्यकता के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नियुक्ति की जाएगी।

इंटरव्यू के लिए जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों (KVS) को भरा हुआ आवेदन फॉर्म, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियां, मूल प्रमाण पत्र, हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और वैध फोटो आईडी लेकर पहुंचना होगा। TGT और Special Teacher के लिए CTET प्रमाणपत्र तथा Special Teacher के लिए RCI Registration और CRR विवरण भी जरूरी है। लागू होने पर अनुभव प्रमाण पत्र और कोच/प्रशिक्षक पद के लिए संबंधित खेल या प्रोफेशनल प्रमाण पत्र साथ रखना होगा।

कैसे शामिल हों?

उम्मीदवार KVS या संबंधित विद्यालय की वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर उसे सही जानकारी के साथ भरें। जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां तैयार करें। यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे हर पद के लिए अलग फॉर्म भरना होगा।

इसके बाद 25 सितंबर 2026 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2, अंबाला कैंट, हरियाणा-133001 पहुंचना होगा। पंजीकरण सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच कराया जाएगा। उम्मीदवारों को किसी अलग अपॉइंटमेंट की जरूरत नहीं है। पंजीकरण और दस्तावेज जमा करने के बाद मूल प्रमाण पत्रों के साथ इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

निष्कर्ष

KVS Recruitment 2026 के तहत अंबाला कैंट के चार केंद्रीय विद्यालयों में विभिन्न शिक्षण और प्रशिक्षक पदों के लिए संविदा पैनल बनाया जा रहा है। अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

Previous Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement