Section-Specific Split Button

बिना लिखित परीक्षा बनें आर्मी में लेफ्टिनेंट! इंजीनियरिंग युवाओं के लिए 380 पदों पर निकली बंपर भर्ती, सैलरी 18 लाख तक

Indian Army 2026 (Source: Pinterest)
380 पदों पर होगी भर्ती (Source: Pinterest)

नई दिल्ली: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के युवाओं के लिए सुनहरहा अवसर है। भारतीय सेना ने देश की सेवा करने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका दिया है। अप्रैल 2027 में शुरू होने वाले शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC-Tech 68) कोर्स के लिए पुरुष और महिला उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए सिर्फ 380 पद भरे जाएंगे। जरूरी बात यह है कि इसमे कोई लिखि परिक्षा नहीं है। शॉर्टलिस्टिंग, SSB इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों को चुना जाएगा।

अगर आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं तो 6/7 अगस्त 2026 तक कर सकते हैं क्योकि इसकी आवेदन की प्रक्रिया ८ जुलाई से शुरू हो चुकी है। भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

380 पदों के लिए भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 380 वैकेंसी की घोषणा की गई है। इनमें से 350 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 30 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद, चुने गए उम्मीदवारों को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर कमीशन दिया जाएगा।

कौन आवेदन कर सकता है?

आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल या अन्य संबंधित इंजीनियरिंग विषयों में डिग्री होनी चाहिए। इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे 1 अप्रैल 2027 तक अपनी डिग्री और सभी ज़रूरी सर्टिफिकेट जमा कर दें।

इस भर्ती के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों (पुरुष और महिला दोनों) का अविवाहित होना ज़रूरी है।

आयु सीमा और शारीरिक मानक

उम्मीदवारों की उम्र 20 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अप्रैल 2027 के आधार पर की जाएगी; यानी, उम्मीदवार की जन्म तिथि 1 अप्रैल 2000 और 31 मार्च 2007 के बीच होनी चाहिए।

चुने गए उम्मीदवारों को भारतीय सेना के तय शारीरिक मानकों को भी पूरा करना होगा। इसमें फिटनेस टेस्ट शामिल हैं जैसे 2.4 किलोमीटर की दौड़, पुश-अप्स, पुल-अप्स, सिट-अप्स, स्क्वैट्स, लंज और तैराकी।

वेतन, ट्रेनिंग और चयन प्रक्रिया (भारतीय सेना भर्ती 2026)

इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। एप्लीकेशन शॉर्टलिस्ट होने के बाद, कैंडिडेट्स को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा (जो अक्टूबर और दिसंबर 2026 के बीच होगा)। फ़ाइनल सिलेक्शन मेडिकल टेस्ट और मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।

चुने गए कैंडिडेट्स को गया, बिहार में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) में 49 हफ़्ते की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान हर महीने 56,100 रूपए का स्टाइपेंड दिया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी होने और लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति के बाद, सालाना पैकेज ₹17 लाख से ₹18 लाख के बीच हो सकता है। सर्विस का समय 10 से 14 साल तय किया गया है।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!