Section-Specific Split Button

IT Delhi Job: आईआईटी दिल्ली में इन उम्मीदवारों के लिए जॉब का मौका, जानिए पूरी डिटेल

IT Delhi Job News
आईआईटी दिल्ली में जॉब के अवसर

नई दिल्ली: IT Delhi में जॉब की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली ने विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट (recruit-iitd.nielit.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या

इस भर्ती अभियान के तहत 7 लोगों के पदों पर भर्ती की जाएगी।

IT Delhi में आवेदन तिथि

उम्मीदवार 28 फरवरी से 8 अप्रैल, 2026 (शाम 5:00 बजे) तक केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए पात्रता

  • असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग की किसी भी शाखा में स्नातकोत्तर डिग्री या समकक्ष होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 55% अंक आवश्यक हैं। संबंधित क्षेत्र में सहायक अभियंता (PB-2 या उच्चतर) स्तर पर कम से कम 6 वर्ष का अनुभव होना चाहिए, तथा 4800 रुपये या उससे अधिक ग्रेड पे या समकक्ष वेतन स्तर अनिवार्य है।
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
  • डिग्री में कम से कम 55% अंक अनिवार्य हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में 2 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव होना आवश्यक है।
  • एप्लीकेशन एनालिस्ट: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से विज्ञान/कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातकोत्तर डिग्री या बी.ई./बी.टेक या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। न्यूनतम 55% अंक आवश्यक हैं। निर्धारित योग्यता के साथ 3 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव अनिवार्य है।
  • सहायक प्रशासनिक अधिकारी: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातकोत्तर डिग्री (कम से कम 55% अंक) होनी चाहिए, साथ ही 1 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव आवश्यक है।
  • एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। डिग्री में कम से कम 55% अंक अनिवार्य हैं।अकाउंट्स एवं ऑडिट असिस्टेंट: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.कॉम. या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उत्तीर्ण डिग्री में कम से कम 55% अंक आवश्यक हैं।

 ऐसे करें आवेदन

1. सबसे पहले आधिकारिक भर्ती पोर्टल recruit-iitd.nielit.in पर जाएं।

2. अब “New Registration” पर क्लिक कर आवश्यक विवरण भरकर पंजीकरण करें।

3. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें।

4. जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसे चुनें और आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।

5. आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।

6. निर्धारित आवेदन शुल्क/प्रसंस्करण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

7. सभी विवरण की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

अगर आप IT Delhi के वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

कैटेगरी

error: Content is protected !!