Section-Specific Split Button

ISRO Recruitment: इसरो में मेडिकल ऑफिसर सहित कई पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इसरो ने मेडिकल ऑफिसर, वैज्ञानिक/इंजीनियर, तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक, तकनीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और सहायक (राजभाषा) के 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट(hsfc.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की तिथि
19 सितंबर से 9 अक्तूबर, 2024 निर्धारित तक है।
पदों की संख्या
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 103 पदों को भरना है,
पदों के नाम
जिसमें चिकित्सा अधिकारी एस.डी., चिकित्सा अधिकारी एस.सी. , वैज्ञानिक/इंजीनियर एस.सी., तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक, तकनीशियन को भरा जाएगा। वहीं ड्राफ्ट्समैन और सहायक (राजभाषा) के पद निर्धारित है।
आयु सीमा
इन सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु अलग-अलग निर्धारिक है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। अधिसूचना में आवेदन शुल्क से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गई है। जल्द ही विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता

  1. चिकित्सा अधिकारी एस.डी. के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में एमडी की डिग्री होनी चाहिए और साथ ही 60% अंक के साथ पास होना आवश्यक है। अधिक पात्रता अधिसूचना में पढ़ सकते हैं।
  2. चिकित्सा अधिकारी एस.सी. के लिए संबंधित ट्रेड में 60% अंकों के साथ एमडी की डिग्री होनी चाहिए।
  3. वैज्ञानिक/इंजीनियर एस.सी. के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड/शाखा में एमई या एम.टेक की डिग्री होनी चाहिए।
  4. तकनीकी सहायक के लिए संबंधित ट्रेड/ शाखा में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना आवश्यक है।
  5. वैज्ञानिक सहायक के लिए विज्ञान में स्नातक डिग्री, प्रथम श्रेणी के साथ संबंधित ट्रेड में बीएससी होना आवश्यक है।
  6. तकनीशियन बी और ड्राफ्ट्समैन – बी पद के लिए मैट्रिक परीक्षा के साथ संबंधित ट्रेड/शाखा में आईटीआई का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  7. सहायक (राजभाषा) के लिए किसी भी स्ट्रीम में 60% अंको के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!