Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

ISRO Jobs 2026: नौकरी की शुरुआत करना चाहते हैं तो मौका न गंवाएं, इसरो ने अप्रेंटिसशिप के लिए खोला आवेदन पोर्टल

ISRO Apprenticeship 2026: इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र SHAR में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इंजीनियरिंग, साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स, डिप्लोमा और ITI ट्रेड के फ्रेशर्स को ट्रेनिंग पाने का मौका मिल रहा है।
ISRO Apprenticeship 2026
ISRO ने जारी की बंपर वैकेंसी (Img- Pinterest)

New Delhi: सरकारी नौकरी के सपने देख रहे हैं, तो ISRO आपके लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है। वहीं अगर आप फ्रेशर है तो यह मौका आपके लिए गोल्डन चांस से कम नहीं है। बता दें कि ISRO ने सतीश धवन अंतारिक्ष केंद्र शार के लिए अप्रेंटिस के पद पर भर्ती जारी की है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 26 नवंबर है।

जो उम्मीदवार इस पद में आवेदन करने के लिए इच्छुक है, वह ISRO की अधिकारिक वेबसाइट में जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वहीं अगर आप ISRO में ट्रेनिंग करके आगे बढ़ना चाहते हैं तो यह पद आपके बहुत काम आएगी। आइए फिर बिना समय बर्बाद किए वैकेंसी से जुड़ी सभी जानकारी जान लेते हैं।

विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिसशिप के अवसर

इसरो (ISRO) द्वारा संचालित श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SHAR) में अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध हैं। इंजीनियरिंग क्षेत्रों (जैसे सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स और केमिकल) के साथ-साथ नॉन-इंजीनियरिंग बैकग्राउंड (विज्ञान, वाणिज्य और कला) के उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रोग्राम में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, केमिकल और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक जैसे ट्रेडों के साथ-साथ डिप्लोमा धारकों और वोकेशनल अप्रेंटिस के लिए भी जगहें हैं। सीटों की संख्या सीमित है, और हर कैटेगरी के लिए मासिक स्टाइपेंड (भत्ता) अलग-अलग है।

इतने पदों पर निकली वैकेंसी

ISRO ने 400 पदों पर वैकेंसी जारी है, जिसमें अलग-अलग पोस्ट शामिल है, जो कुछ इस प्रकार है:

  • इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के अंदर आने वाले मैकेनिकल/एयरोस्पेस/प्रोडक्शन/इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग , इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल EEE, कंप्यूटर साइंस, सिविल, केमिकल के लिए- 50 वैकेंसी
  • नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस के अंदर आने वाले साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के लिए- 60 वैकेंसी
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा) के अंदर आने वाली मैकेनिकल एयरोस्पेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सिविल, केमिकल, ऑटोमोबाइल, फोटोग्राफी के लिए- 35 वैकेंसी
  • डिप्लोमा (DCCP) के अंदर आने वाली कमर्शियल एंड कंप्यूटर प्रैक्टिस के लिए- 60 वैकेंसी
  • ट्रेड अप्रेंटिस के अंतर्गत आने वाली फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्टरॉनिक मैकेनिक, केमिकल, रेफ्रिजकेशन एंड एयर कंडीशनिंग प्लंबर/POCM, डीजल मैकेनिक, टर्नर, वेल्डर, ड्रॉट्समैन (मैकेनिकल, सिविल), मोटर मैकेनिक- 180 वैकेंसी
  • वोकेशन अप्रेंटिस के अंदर आने वाली मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर, मेडिकल लैब टेक्नीशियन, कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी के लिए – 15 वैकेंसी

आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता

  • इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस: इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास बी.ई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
  • नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस: इस पद आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मैथिमेटिक्स या फिजिक्स या केमिस्ट्री या इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस में बीएससी या कंप्यूटर साइंस/बी.कॉम/बीए की डिग्री होनी चाहिए।
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस (डिप्लोमा): इस पद आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा कम से कम 60 प्रतिशत अकों के साथ किया होना चाहिए।
  • ट्रेड अप्रेंटिस: इस पद आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पासSSLC/SSC+ITI/NTC संबंधित ट्रे़ड किया हो।
  • वोकेशन अप्रेंटिस: इस पद आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास कोर्स संबंधित विषय में 2 साल पढ़ाई की हो औ साथ ही अप्रेंटिस में हायर एजुकेशन प्राप्त किया होना चाहिए।

क्या होगी सैलरी

ISRO की इस भर्ती में पद वाइस सैलरी मिलेगी। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस में चयनित उम्मीदवार को 12,300 रुपये स्टाइपेंड मिलेंगे। वहीं नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट वाले को 12,300 रुपये, टेक्नीशियन अप्रेंटिस को 10,900 रुपये, ट्रेड अप्रेंटिस और वोकेशनल अप्रेंटिस को 9600 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा।

कैसे करें आवेदन

अगर आप भी पूरी डिटेल पढ़ने के बाद आवेदन के लिए इच्छुक है और आवेदन करना चाहते हैं तो यह प्रोसेस काफी आसान है।

    1. सबसे पहले आप NATS पोर्टल और अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
    2. रजिस्ट्रेशन करने के लिए अभ्यर्थियों को डिग्री या डिप्लोमा सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी।
    3. जब रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाए तो उसके बाद आपको उमंग पोर्टल पर एसीडीएसी शार अप्रेंटिस के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसका आवेदन लिंक ये है- web.umang.gov.in
    4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगइन करें और SDSC SHAR Apprentice वाले लिंक पर क्लिक करें अप्लाई करें।
    5. अप्लाई करते समय जो भी डिटेल मांगी गई हो, उसे फिल करें और डॉक्यूमेंट अपलोड कर फॉर्म जमा करें।

निष्कर्ष

अगर आप इन पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!