New Delhi, (Indian Army TES 57 Recruitment 2026): भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए Indian Army TES 57 Recruitment 2026 के तहत आवेदन का मौका है। सेना की 10+2 Technical Entry Scheme (TES)-57 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह कोर्स जुलाई 2027 में शुरू होना निर्धारित है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की जानकारी ध्यान से पढ़नी चाहिए।
Indian Army TES 57 Recruitment 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
Indian Army TES 57 Recruitment 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करना जरूरी है। प्रमुख शर्तें इस प्रकार हैं:
उम्मीदवार अविवाहित पुरुष होना चाहिए।
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स (PCM) विषयों के साथ पास की हो।
PCM विषयों में कुल कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
उम्मीदवार का JEE Main 2026 में शामिल होना अनिवार्य है।
राष्ट्रीयता और अन्य पात्रता संबंधी शर्तें भी पूरी करनी होंगी।
Indian Army TES 57 Recruitment 2026: कितनी होनी चाहिए उम्र?
Indian Army TES 57 Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2027 को साढ़े 16 वर्ष से साढ़े 19 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जन्मतिथि की सटीक सीमा और अन्य नियमों के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना जरूर देखें।
Indian Army TES 57 Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क नहीं है। चयन प्रक्रिया में अलग से लिखित परीक्षा के बजाय पहले उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। अंतिम चयन निर्धारित मानकों, मेरिट और उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर किया जाएगा।
RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे में 590 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज
Indian Army TES 57 Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?
भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
Officer Entry Apply/Login सेक्शन खोलें।
रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करें।
TES-57 कोर्स का आवेदन लिंक चुनें।
व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसकी कॉपी सुरक्षित रखें।
Indian Army TES 57 Recruitment 2026: आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना से सभी पात्रता शर्तों की पुष्टि कर लें। अधिक जानकारी के लिए युवा डाइनामाइट से जुड़े रहें।








