Section-Specific Split Button

Indian Army Agniveer 2026 के Online आवेदन शुरू, जानिये कब तक कर सकते हैं Apply

Indian Army में अगर आप अपना करियर बनाना चाहते हैं तो ये मौका हाथ से ना जानें दे। इस वक्त इंडियन आर्मी ने बंपर पदों पर वैकेंसी जारी की है।
Indian Army
Indian Army में निकली वैकेंसी (Img- Internet)

New Delhi: Indian Army ने इंडियन आर्मी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 2026-2027 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 12 फरवरी 2026 तक अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

Indian Army Agniveer CEE रिक्रूटमेंट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी 2026 से शुरू हो गया है और अभ्यार्थी अपनी रैली 1 अप्रैल 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आप Indian Army की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। पर इससे पहले बाकि की डिटेल्स जान लें। नौकरी से जुड़ी सारी डिटेल्स नीचे दी गई है।

जरूरी तारीखें
  • आवेदन शुरू करने की तारीख: 12 फरवरी 20256
  • अंतिम तारीख: 01 अप्रैल 2026
  • आखिरी तारीख (RT JCO): 02 अप्रैल 2026
  • भुगतान करने की आखिरी तारीख : 01 अप्रैल 2026
  • परीक्षा तारीख: 01 to 16 जून 2026
  • एडमिट कार्ड: एग्जाम से पहले
Indian Army की आवेदन फीस

General, EWS, OBC: 250 रुपये
SC, ST: 250 रुपये

जानकारी के लिए बता दें कि कैंडिडेट्स को अपनी परीक्षा फीस सिर्फ डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI और दूसरे फीस पेमेंट मोड से ही करनी होगी।

Indian Army क्या होनी चाहिए आयु सीमा ?
  • Agniveer GD, Technical, Assistant, Tradesman : 17.5 to 21 Years
  • Soldier Technical : 17.5 to 23 Years (01 July 2004 to 01 July 2009)
  • Sepoy Pharma : 19-25 Years (01 July 2002 to 01 August 2008)
  • JCO Religious Teacher : 25-34 Years
  • आरक्षित वर्गों को इंडियन आर्मी अग्निवीर CCE रिक्रूटमेंट नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी। जिसकी पूरी जानकारी आपको ऑफिशियल वेबसाइट में देखने को मिल सकती है।
Indian Army की वैकेंसी डिटेल्स

Indian Army ने इस भर्ती में कई पदों पर वैकेंसी निकाली है, जैसे अग्निवीर जनरल ड्यूटी जीडी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन और कई दूसरे पद।

क्या होनी चाहिए शैक्षिक योग्यता

Indian Army अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)-
इस पद पर आवेदन करने के लिए आपको 45% के साथ 10वीं पास होना जरूरी है और साथ ही हर विषय में कम से कम 33% मार्क्स होना चाहिए। ध्यान दें कि जिन कैंडिडेट्स के पास वैलिड लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस है, उन्हें ड्राइवर की ज़रूरतों के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।

  • Height: 169 CM
  • Chest: 77 CM (+ 5 CM Expansion)
  • Running: 1.6 KM in 5 Min 45 Second 60 Marks
  • Pull Ups: 10 Times 40 Marks
  • 9 Feet Ditch: Needed to Qualify
  • Zigzag Balance: Needed to Qualify

अग्निवीर टेक्निकल-
साइंस स्ट्रीम में 10+2 इंटरमीडिएट एग्जाम, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश शामिल हों, कुल मिलाकर कम से कम 50% मार्क्स और हर सब्जेक्ट में 40% मार्क्स होना चाहिए। इसके अलावा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 इंटरमीडिएट एग्जाम पास किया हो और 1 साल का ITI कोर्स भी किया हो।
शारीरिक योग्यता (Group I) :

  • Height: 162 CM
  • Chest : 77 CM (+ 5 CM Expansion)
  • Running: 1.6 KM in 5 Min 45 seconds 60 Marks
  • Pull Ups: 10 Times- 40 Marks
  • 9 Feet Ditch: Needed to Qualify
  • Zigzag Balance: Needed to Qualify

अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल)-
किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास होना चाहिए जिसमें कुल मिलाकर कम से कम 60% मार्क्स और हर सब्जेक्ट में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए। साथ ही कक्षा 12वीं में इंग्लिश, मैथ्स, अकाउंट्स और बुक कीपिंग में 50% मार्क्स लाना ज़रूरी है।
शारीरिक योग्यता (Group I) :

  • Height : 162 CM
  • Chest : 77 CM (+ 5 CM Expansion)
  • Running : 1.6 KM in 5 Min 45 Second 60 Marks
  • Pull Ups : 10 Times 40 Marks
  • 9 Feet Ditch : Needed to Qualify
  • Zigzag Balance : Needed to Qualify

Agniveer Tradesman (All Arms) 10वीं पास
भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं हाई स्कूल परीक्षा पास की हो और हर विषय में कम से कम 33% नंबर होने चाहिए।
शारीरिक योग्यता (Group I)

  • Height : 169 CM
  • Chest : 77 CM (+ 5 CM Expansion)
  • Running: 1.6 KM in 5 Min 45 Second 60 Marks
  • Pull Ups : 10 Times- 40 Marks
  • 9 Feet Ditch : Needed to Qualify
  • Zigzag Balance : Needed to Qualify

Agniveer Tradesman (All Arms) 8वीं पास
भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 8वीं हाई स्कूल परीक्षा पास की हो और हर विषय में कम से कम 33% नंबर होने चाहिए।
शारीरिक योग्यता (Group I)

  • Height : 169 CM
  • Chest : 77 CM (+ 5 CM Expansion)
  • Running : 1.6 KM in 5 Min 45 Second 60 Marks
  • Pull Ups : 10 Times- 40 Marks
  • 9 Feet Ditch : Needed to Qualify
  • Zigzag Balance : Needed to Qualify

अग्निवीर जनरल ड्यूटी जीडी (महिला सैन्य पुलिस)-
इस पद पर आवेदन करने के लिए क्लास 10th मैट्रिक पास होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर कम से कम 45% मार्क्स और हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% मार्क्स होने चाहिए।
नोट: वैलिड लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस वाले कैंडिडेट को ड्राइवर की ज़रूरतों के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
शारीरिक योग्यता (Group I)

  • Height : 162 CM
  • Long Jump : 10 Feet
  • High Jump : 3 Feet
  • Running : 1.6 Km in 7 Min, 30 Sec

सिपाही फार्मा-
10+2 के बराबर एग्जाम पास और D.Pharma में कम से कम 55% नंबरों के साथ क्वालीफाई होना चाहिए। यही नहीं स्टेट फ़ार्मेसी काउंसिल, फ़ार्मेसी काउंसिल ऑफ़ इंडिया के साथ रजिस्टर्ड भी जरूरी है। B.Pharma में कम से कम 50% नंबरों के साथ क्वालीफाई करने वाले और स्टेट फ़ार्मेसी काउंसिल, फ़ार्मेसी काउंसिल ऑफ़ इंडिया के साथ रजिस्टर्ड लोग भी एलिजिबल होंगे।
शारीरिक योग्यता

  • Height : 169 CM
  • Chest : 77 CM (+ 5 CM Expansion)
  • Running : 1.6 KM in 5 Min 45 Second
  • Pull Ups : Needed to Qualify
  • 9 Feet Ditch : Needed to Qualify
  • Zigzag Balance : Needed to Qualify

सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक-
साइंस में 10+2 इंटरमीडिएट पास, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश सब्जेक्ट में कुल मिलाकर कम से कम 50% मार्क्स और हर सब्जेक्ट में कम से कम 40% मार्क्स होना जरूरी है। या फिर साइंस में 10+2 इंटरमीडिएट पास, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी और इंग्लिश सब्जेक्ट में कुल मिलाकर कम से कम 50% मार्क्स और हर सब्जेक्ट में कम से कम 40% मार्क्स होना चाहिए।
शारीरिक योग्यता

  • Height: 169 CM
  • Chest : 77 CM (+ 5 CM Expansion)
  • Running : 1.6 KM in 5 Min 45 Second
  • Pull Ups : Needed to Qualify
  • 9 Feet Ditch: Needed to Qualify
  • Zigzag Balance : Needed to Qualify
निष्कर्ष

अगर आप इन पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि YuvaDynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post

कैटेगरी