Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

India Post विभाग में नई भर्ती का ऐलान: बेंगलुरु और मैसूर के लिए 11 पदों पर शुरू हुए आवेदन

India Post
डाक विभाग में निकली भर्ती (Img- Pinterest)

New Delhi: अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं और 10वीं पास होने के साथ-साथ ड्राइविंग का हुनर रखते हैं, तो भारतीय डाक विभाग आपके लिए करियर में नई रफ्तार पकड़ने का मौका लेकर आया है।

डाक विभाग के मेल मोटर सर्विस (MMS) के तहत स्टाफ कार ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड) के 11 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के पे लेवल-2 के तहत 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये प्रतिमाह का मूल वेतन और केंद्र सरकार के आकर्षक भत्ते दिए जाएंगे।

किसे मिलेगी पहली प्राथमिकता और कहां होंगी पोस्टिंग?

यह भर्ती मुख्य रूप से प्रतिनियुक्ति या समावेशन (डेप्युटेशन/अब्जॉर्प्शन) के आधार पर की जा रही है। कुल 11 रिक्तियों में से 10 पद बेंगलुरु मेल मोटर सर्विस और 1 पद मैसूर सब डिपो के लिए तय किया गया है। इस भर्ती में सबसे पहला मौका डाक विभाग में पहले से काम कर रहे नियमित डिस्पैच राइडर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) को दिया जाएगा। अगर वहां से योग्य उम्मीदवार नहीं मिलते हैं, तो अन्य केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों के कर्मचारियों और 1 साल के भीतर रिटायर होने वाले सशस्त्र बलों के जवानों के आवेदनों पर विचार होगा।

ड्राइविंग लाइसेंस और अनुभव समेत ये योग्यताएं जरूरी

इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास हल्के (LMV) और भारी (HMV) मोटर वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। अभ्यर्थियों को कम से कम 3 साल का ड्राइविंग अनुभव और वाहन में आने वाली छोटी-मोटी खराबी को ठीक करने का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए। होम गार्ड या सिविल वालंटियर के रूप में 3 साल सेवा देने वालों को अतिरिक्त वरीयता दी जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि तक अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ऑफलाइन मोड से ऐसे करें आवेदन जमा

भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से ही आवेदन पत्र भेजना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी https://www.indiapost.gov.in/vacancies की वेबसाइट से एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म में मांगी गई सभी निजी व सेवा संबंधी जानकारियां भरकर, उसके साथ 10वीं का प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, अनुभव प्रमाण पत्र और विजिलेंस क्लीयरेंस जैसे सभी जरूरी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित कॉपियां अटैच करनी होंगी। पूरी तरह भरे हुए फॉर्म को ‘मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, बसवेश्वर रोड, वसंतनगर, बेंगलुरु-560001’ के पते पर स्पीड पोस्ट के जरिए अंतिम तिथि 30 सितंबर तक भेजना अनिवार्य है।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!