Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

India Post GDS Recruitment 2026: कल बंद हो जाएगा रजिस्ट्रेशन, 23,757 पदों पर मौका; जानें पूरी डिटेल

India Post GDS Recruitment 2026
India Post GDS Recruitment 2026 में ये तारीखें रखें याद

India Post GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की है, उनके पास रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए 19 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक का समय है। यानी उम्मीदवा सिर्फ आज शाम तक ही कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए ग्रामीण डाक सेवक के कुल 23,757 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

India Post GDS Recruitment 2026 में ये तारीखें रखें याद

India Post GDS Recruitment 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 31 अगस्त 2026 को हुई थी। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 19 सितंबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित है। इसके बाद आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक जारी रहेगी।

वहीं, उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार करने का मौका 23 और 24 सितंबर 2026 को मिलेगा।

10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

India Post GDS Recruitment 2026 के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार ने जिस पोस्ट या सर्कल के लिए आवेदन किया है, वहां की स्थानीय भाषा की पढ़ाई 10वीं तक की होनी चाहिए।

आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

23,757 पदों पर होगी भर्ती

India Post GDS Recruitment 2026 के तहत देशभर के अलग-अलग डाक सर्किलों में 23,757 पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रमुख सर्किलों में महाराष्ट्र में 2,297, तमिलनाडु में 2,118, उत्तर प्रदेश में 1,691, पश्चिम बंगाल में 1,619 और मध्य प्रदेश में 1,450 पद शामिल हैं।

इसके अलावा झारखंड, केरल, उत्तर पूर्वी, ओडिशा, कर्नाटक और बिहार समेत अन्य सर्किलों में भी रिक्तियां हैं।

10वीं के अंकों से बनेगी मेरिट

India Post GDS Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी।

यदि मार्कशीट में अंकों की जगह ग्रेड या अंक दिए गए हैं, तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उन्हें अंकों में बदला जाएगा। इसके बाद प्रतिशत के आधार पर मेरिट तैयार होगी और प्रतिशत को चार दशमलव तक लिया जाएगा।

आवेदन के लिए कितना शुल्क?

India Post GDS Recruitment 2026 में सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। हालांकि, महिला उम्मीदवारों, ट्रांसजेंडर महिलाओं, SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए किया जा सकता है।

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उन्हें अंतिम समय का इंतजार नहीं करना चाहिए। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की निर्धारित समय सीमा भी ध्यान में रखना जरूरी है।

निष्कर्ष: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 एक अहम मौका है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय पर रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। सरकारी नौकरी और भर्ती से जुड़ी ऐसी ही जरूरी अपडेट के लिए युवा डाइनामाइट न्यूज़ से जुड़े रहें।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement