Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

IBPS Recruitment 2026: 14 लाख से ज्यादा सैलरी वाली नौकरी, ग्रेजुएट भी कर सकते हैं आवेदन

IBPS Recruitment 2026 के तहत सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, प्रोग्रामिंग असिस्टेंट और असिस्टेंट पदों पर भर्ती की जानकारी सामने आई है। सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर पद की अनुमानित सालाना CTC 14.09 लाख रुपये है।
IBPS Recruitment 2026
IBPS Recruitment 2026 (Source: Pinterest)

New Delhi, IBPS Recruitment 2026: सरकारी और बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए IBPS Recruitment 2026 से जुड़ा अपडेट अहम है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, प्रोग्रामिंग असिस्टेंट और असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर पद के लिए सालाना CTC करीब 14.09 लाख रुपये बताई गई है। आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 12 नवंबर 2026 तक चलेगी।

IBPS Recruitment 2026: आवेदन की तारीख

IBPS Recruitment 2026: इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की योग्यता, आयु सीमा और कार्य अनुभव की जानकारी जरूर देखनी चाहिए।

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 29 अक्टूबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 12 नवंबर 2026
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://www.ibps.in/

तीन पदों पर होगी भर्ती

1. सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर (ग्रेड D)

इस पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 25 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या संबंधित विषय में BE/BTech डिग्री जरूरी है। इसके अलावा Linux Server Administration में कम से कम तीन साल का अनुभव होना चाहिए। इस पद की अनुमानित सालाना CTC 14.09 लाख रुपये बताई गई है।

2. प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (ग्रेड B)

इस पद के लिए आयु सीमा 23 से 30 वर्ष है। उम्मीदवार के पास BCA, BSc IT, BSc Computer Science या संबंधित विषय में निर्धारित डिग्री होनी चाहिए। UNIX या Linux वातावरण में कम से कम दो साल का अनुभव भी जरूरी है। इस पद की अनुमानित सालाना CTC 10.57 लाख रुपये है।

3. असिस्टेंट (ग्रेड B)

असिस्टेंट पद के लिए भी आयु सीमा 23 से 30 वर्ष बताई गई है। उम्मीदवार के पास कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ डेटा मैनेजमेंट, MIS रिपोर्टिंग और MS Excel की जानकारी तथा संबंधित क्षेत्र में दो साल का अनुभव जरूरी है। इस पद की अनुमानित सालाना CTC 10.57 लाख रुपये है।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। गलत उत्तर देने पर संबंधित प्रश्न के अंकों का एक-चौथाई हिस्सा काटा जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को एक साल की प्रोबेशन अवधि पूरी करनी होगी। इसके अलावा, दो साल की सेवा से जुड़ा एक लाख रुपये का सर्विस बॉन्ड भी लागू होगा। नियुक्ति मुंबई स्थित IBPS कार्यालय में होगी।

NVS Class 6 Admit Card 2026: नवोदय परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहाँ देखें पूरी प्रक्रिया

IBPS Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. IBPS की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाएं।
  2. संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन खोलें।
  3. ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  4. रजिस्ट्रेशन करके जरूरी जानकारी भरें।
  5. शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण दर्ज करें।
  6. जरूरी दस्तावेज जमा करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी सुरक्षित रखें।

आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में सभी शर्तों और तारीखों की पुष्टि जरूर करें। अधिक जानकारी के लिए युवा डाइनामाइट से जुड़े रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!