Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11 हजार से ज्यादा पदों पर क्लर्क बनने का अंतिम दिन, यहां से करें सीधा आवेदन

IBPS Clerk Recruitment 2026: IBPS क्लर्क भर्ती में आवेदन का आज अंतिम दिन है! 11,403 पदों पर स्नातक पास युवाओं के लिए बैंक में नौकरी पाने का यह बेहतरीन मौका है।
IBPS Clerk Recruitment 2026
IBPS Clerk Recruitment 2026 (Img- Pinterest)

IBPS Clerk Recruitment 2026: अगर आपका भी सपना किसी सरकारी बैंक में क्लर्क बनने का है, तो अब बिना समय गंवाए तुरंत कदम उठाएं। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से 11,403 क्लर्क पदों पर निकाली गई भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है।

जिन उम्मीदवारों ने अब तक किसी कारणवश फॉर्म नहीं भरा है, वे IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर तुरंत अपना पंजीकरण पूरा कर लें, क्योंकि इसके बाद आवेदन का दूसरा मौका नहीं मिलेगा।

IBPS Clerk Recruitment 2026: पदों का श्रेणीवार ब्योरा

इस मेगा भर्ती अभियान के तहत कुल 11,403 रिक्तियों को भरा जाएगा। वर्गवार वितरण की बात करें तो इसमें अनारक्षित (General) श्रेणी के लिए 4,740 पद, ओबीसी (OBC) के लिए 2,815 पद, एससी (SC) के लिए 1,910 पद, ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 996 पद और एसटी (ST) वर्ग के लिए 942 पद आरक्षित किए गए हैं।

IBPS Clerk Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों के आवेदकों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

IBPS Clerk Recruitment 2026: आकर्षक वेतन और दो चरणों में परीक्षा

चयनित उम्मीदवारों को 24,050 रुपये से लेकर 64,480 रुपये प्रतिमाह तक का शानदार वेतनमान मिलेगा। चयन प्रक्रिया में दो परीक्षाएं शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) में अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग से जुड़े 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। इसमें सफलता पाने वाले उम्मीदवार ही 200 अंकों की मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल हो सकेंगे।

निष्कर्ष

अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement