Section-Specific Split Button

IAF Airmen Recruitment 2021: एयरफोर्स में भर्ती होना का शानदार मौका, इस दिन से करें अप्लाई

भारतीय वायुसेना में एयरमेन के पद पर नौकरी करने का सुनहरा मौका है। आवेदन के लिए नोटिफिकेश जारी कर दिए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस दिन से अप्लाई कर सकते हैं।

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ने ग्रुप X और ग्रुप Y ट्रेड में एयरमेन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

इच्छुक और योग्य अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, airmenselection.cdac.in या careerindianairforce.cdac.in पर जाकर 22 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी, 2021 है।

उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के तौर पर 250 रूपये का भुगतान करना होगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!