Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

HP Govt Jobs: हाईकोर्ट हिमाचल ने निकाली बंपर जॉब, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Shimla: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने जिला न्यायपालिकाओं में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की वेबसाइट https://highcourt.hp.gov.in/ के भर्ती पोर्टल के माध्यम से किए जा सकते हैं।। इस संबंध में हाईकोर्ट की ओर से भर्ती के लिए नोटिस जारी किया गया है।

कुल 388 रिक्तियों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कुल 388 रिक्तियों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए।

पदों की संख्या

कुल 388 रिक्तियों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होगी और 10 सितंबर, 2026 को रात 11:59 बजे समाप्त होगी।

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश के रीति-रिवाजों और बोलियों का ज्ञान होना चाहिए। ग्रुप सी पदों के लिए मैट्रिक, 12वीं या स्नातक और ग्रुप डी पदों के लिए आठवीं, 10वीं या 12वीं हिमाचल प्रदेश के किसी स्कूल/संस्थान से पास होना चाहिए। हालांकि, यह शर्त बोनाफाइड हिमाचलियों पर लागू नहीं होगी।

आयु सीमा

कमजोर वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष है। आरक्षित श्रेणियों और हिमाचल प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट(18 से 50 वर्ष) है।

आवेदन से पहले जांच लें डॉक्यूमेंट्स

उम्मीदवारों को आवेदन से पहले निर्धारित नियमों, पात्रता और दस्तावेजों की जांच करने की सलाह दी गई है। भर्ती से जुड़ी परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से दी जाएंगी। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापित संभावित रिक्तियों की संख्या भविष्य में बढ़ या घट सकती है और नियुक्ति इन पदों की उपलब्धता पर निर्भर करेगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 450 रुपये और हिमाचल की आरक्षित श्रेणियों के लिए 300 रुपये है। शुल्क केवल ऑनलाइन जमा होगा और जमा शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को सबसे पहले हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद भर्ती से संबंधित ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें। भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रखना न भूलें।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement