Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

GRID India Internship 2026: ग्रिड इंडिया में इंटर्नशिप का मौका, 6 नवंबर तक करें अप्लाई

GRID India Internship 2026 के तहत इलेक्ट्रिकल और पावर सिस्टम से जुड़े योग्य उम्मीदवारों के लिए 15 सीटें उपलब्ध हैं। छह महीने के इस फुल टाइम इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए 6 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जानें शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन का तरीका।
GRID India Internship 2026
GRID India Internship 2026

GRID India Internship 2026: सरकारी कंपनी में इंटर्नशिप करके अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है। ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड (GRID-India) ने स्पेशलाइज्ड इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रोग्राम के तहत कुल 15 सीटों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

GRID India Internship 2026: क्या है इंटर्नशिप प्रोग्राम?

GRID-India ने ‘विद्युत प्रज्ञा’ नाम से स्पेशलाइज्ड इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इसका उद्देश्य पावर सिस्टम और बिजली से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के अध्ययन में युवाओं को व्यावहारिक अनुभव देना है। इस इंटर्नशिप के तहत उम्मीदवारों को पावर सिस्टम सिमुलेशन स्टडीज के क्षेत्र में काम करने का अवसर मिलेगा।

इंटर्नशिप की अवधि छह महीने होगी। यह फुल टाइम प्रोग्राम है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।

GRID India Internship 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

इस इंटर्नशिप के लिए इलेक्ट्रिकल और पावर सिस्टम से संबंधित विषयों में पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी योग्यताएं इस प्रकार हैं:

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल (पावर), इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर सिस्टम इंजीनियरिंग या संबंधित विषय में BE, BTech, BSc Engineering या IDD डिग्री होनी चाहिए।
  • ग्रेजुएशन में कम से कम 65 प्रतिशत अंक या समकक्ष CGPA होना जरूरी है।
  • पावर सिस्टम या संबंधित विशेषज्ञता में MTech, MSR या ME करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। अंतिम सेमेस्टर के छात्र भी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
  • पावर सिस्टम या संबंधित विशेषज्ञता में PhD कर रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवार की उम्र आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

पहले PM Internship Scheme के तहत इंटर्नशिप या अप्रेंटिस ट्रेनिंग कर चुके उम्मीदवारों के लिए नोटिफिकेशन में दी गई शर्तें लागू होंगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले कहीं काम नहीं किया है, उन्हें प्राथमिकता दी जा सकती है।

GRID India Internship 2026: कहां हैं 15 सीटें?

इस इंटर्नशिप के लिए अलग-अलग क्षेत्रीय केंद्रों में सीटें निर्धारित की गई हैं।

  • ERLDC, कोलकाता: 2 सीटें
  • NERLDC, गुवाहाटी: 1 सीट
  • NRLDC, नई दिल्ली: 3 सीटें
  • WRLDC, मुंबई: 3 सीटें
  • SRLDC, बेंगलुरु: 3 सीटें
  • NLDC, नई दिल्ली: 3 सीटें

इस तरह कुल 15 सीटों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

GRID India Internship 2026: आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

GRID India Internship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। चयनित उम्मीदवारों को नई दिल्ली में इंटरैक्शन के लिए बुलाया जा सकता है। इसके लिए यात्रा भत्ता या अन्य खर्च नहीं दिया जाएगा।

RBI Vacancy 2026: फार्मासिस्ट के 22 पदों पर भर्ती, घंटे के हिसाब से मिलेंगे पैसे, ऐसे करें आवेदन

GRID India Internship 2026: कैसे करें अप्लाई?

इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले GRID-India की आधिकारिक वेबसाइट https://grid-india.in/ पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर Career सेक्शन में Current Openings पर क्लिक करें।
  3. Specialised Internship Programme का नोटिफिकेशन खोलें।
  4. Apply Now पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  5. निर्धारित फॉर्मेट में फोटो, हस्ताक्षर और 10वीं की मार्कशीट समेत जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  6. सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में पात्रता, जरूरी दस्तावेज और चयन प्रक्रिया की जानकारी जरूर जांच लें। अधिक जानकारी और आवेदन के लिए GRID-India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अधिक जानकारी के लिए युवा डाइनामाइट से जुड़े रहे।

Previous Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!