Section-Specific Split Button

Govt Jobs: इस राज्य में निकली 5378 पदों के लिए वैकेंसी, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख

सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश के एक राज्य में हजारों पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। यहां जानें नौकरी से जुड़ी पूरी जानकारी।

नई दिल्लीः राजस्थान पटवारी भर्ती 2021 के लिए आवेदन के इच्छुक लोगों के लिए ये खबर बहुत महत्वपूर्ण है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी), जयपुर ने राजस्व मण्डल, राजस्थान में 5378 पटवारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है। इन पदों के लि आवेदन का आज आखिरी दिन है। आरएसएमएसएसबी द्वारा राजस्थान पटवारी भर्ती 2021 अप्लीकेशन विंडो आज, 29 जुलाई 2021 की रात 11.59 बजे बंद कर दी जाएगी।

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाइ कर सकते हैं। इस पद पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!