Section-Specific Split Button

सेंट्रल बैंक में सरकारी नौकरी का मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 253 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन की आखिरी तारीख 3 दिसंबर 2024 है।

नई दिल्ली: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 253 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल IV में चीफ मैनेजर, मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल III में सीनियर मैनेजर और IT मैनेजमेंट ग्रेड स्केल II और जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल I में असिस्टेंट मैनेजर और अन्य स्ट्रीम में मिडिल में मैनेजर समेत स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद के लिए एक्सपीरिएंस/ योग्य प्रोफेशनल से आवेदन मांगे हैं।

योग्य उम्मीदवार सेंट्रल बैंक SO भर्ती 2024 के लिए https://centralbankofindia.co.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये आवेदन 18 नवंबर 2024 से शुरू हो गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को मुंबई, नवी मुंबई और हैदराबाद में तैनात किया जाएगा।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2024 के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर 253 उम्मीदवारों की भर्ती होगी। इनमें से 10 वैकेंसी सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल IV में चीफ मैनेजर के लिए, 56 मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल III में सीनियर मैनेजर के लिए, 162 मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल II में मैनेजर के लिए और 25 वैकेंसी जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल I में असिस्टेंट मैनेजर के लिए जारी किए गए है।

ऑनलाइन आवेदन पत्र
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2024 से शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 3 दिसंबर 2024 है।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!