Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट ने जारी की पहली मेरिट लिस्ट, तुरंत चेक करें अपना नाम और डॉक्यूमेंट्स

GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। सफल उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी कागजात समय से तैयार रखें।
GDS Result 2026
GDS Result 2026: जीडीएस मेरिट लिस्ट (सोर्स- Pinterest)

New Delhi: भारतीय डाक विभाग की तरफ से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए पहली मेरिट लिस्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस सूची में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है, उनके लिए अब चयन प्रक्रिया का अगला और सबसे महत्वपूर्ण चरण शुरू होने जा रहा है। इस चरण के तहत उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से शामिल होना होगा। विभाग के नियमों के अनुसार, डीवी राउंड में सफल होना चयन के लिए बेहद जरूरी है और इसमें असफल पाए जाने पर संबंधित उम्मीदवार की नियुक्ति रद्द की जा सकती है।

सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची

दस्तावेज सत्यापन के समय किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी जरूरी कागजात समय से पहले तैयार रखें। वेरिफिकेशन के दौरान मूल दस्तावेजों के साथ-साथ उनकी फोटोकॉपी के दो सेट भी साथ ले जाने होंगे। आवश्यक दस्तावेजों में मुख्य रूप से शामिल हैं-

  • शैक्षिक योग्यता की मार्कशीट

  • वैध पहचान पत्र

  • लागू होने की स्थिति में जाति प्रमाण पत्र और दिव्यांगजन प्रमाण पत्र

  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र और ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र

  • किसी भी सरकारी अस्पताल, औषधालय या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी अनिवार्य चिकित्सा प्रमाण पत्र

  • अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम या गोवा राज्यों में रोजगार के लिए आदिवासी या स्थानीय बोलियों व भाषा के ज्ञान से संबंधित सक्षम प्राधिकारी का प्रमाण पत्र

GDS Result 2026 भर्ती प्रक्रिया और राज्यवार मेरिट लिस्ट से जुड़ी अधिक विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने संबंधित डिवीजन से संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर विजिट कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट

इंडिया पोस्ट द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी की गई है। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार इन आसान चरणों का पालन कर सकते हैं-

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाएं।

  2. होम पेज पर दिए गए ‘Shortlisted Candidates: Schedule-II, July-2026’ विकल्प पर क्लिक करें।

  3. इसके बाद अपने संबंधित राज्य के लिंक का चयन करें।

  4. राज्य की मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी, जिसमें आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर आसानी से चेक कर सकते हैं।

पहली सूची में नाम न आने वाले उम्मीदवार न हों निराश

जिन अभ्यर्थियों का नाम GDS Result 2026 के पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आया है, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। इंडिया पोस्ट की ओर से इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आमतौर पर 3 से 4 सूचियां जारी की जाती हैं। पहले राउंड की सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगली सूची जारी की जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि नवंबर के पहले सप्ताह तक GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!