Section-Specific Split Button

IIT Guwahati ने घोषित किया GATE 2026 शेड्यूल, फरवरी में चार दिन होगी परीक्षा

Exam Schedule
IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 शेड्यूल किया जारी (सोर्स- गूगल)

Guwahati: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 का आधिकारिक परीक्षा शेड्यूल घोषित कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार gate2026.iitg.ac.in पर जाकर पूरा शेड्यूल और विवरण देख सकते हैं। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है, जो पीजी प्रवेश और PSU नौकरियों के लिए तैयारी कर रहे हैं।

परीक्षा तिथियां और शिफ्ट्स

GATE 2026 की परीक्षाएं 7 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच चार दिनों में आयोजित की जाएंगी। इस बार भी परीक्षा को सुबह और दोपहर की दो शिफ्टों में विभाजित किया गया है।
सुबह की शिफ्ट: 9:30 बजे से 12:30 बजे तक
दोपहर की शिफ्ट: 2:30 बजे से 5:30 बजे तक

परीक्षाएं पूरे देश के विभिन्न शहरों में आयोजित होंगी और पूरे आयोजन की जिम्मेदारी IITs के पास होगी। रिजल्ट 19 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा।

पहला दिन

सुबह की शिफ्ट में निम्नलिखित विषयों की परीक्षाएं होंगी:
1. एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग
2. इनवायरोमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग
3. जियोलॉजी एंड जियोफिजिक्स
3. इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग
4. मैथमेटिक्स
5. माइनिंग इंजीनियरिंग
6. टेक्सटाइल इंजीनियरिंग एंड फाइबर साइंस
7. इंजीनियरिंग साइंसेज़
8. लाइफ साइंसेज़

दोपहर की शिफ्ट में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री, जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग, फिजिक्स और ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज की परीक्षाएं होंगी। इस दिन छात्रों के लिए काफी व्यस्त रहेगा क्योंकि हर साल इन विषयों में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल होते हैं।

दूसरा दिन

सुबह की शिफ्ट में कंप्यूटर साइंस एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पेपर 1 और स्टैटिस्टिक्स की परीक्षाएं आयोजित होंगी। कंप्यूटर साइंस हर साल सबसे लोकप्रिय विषय रहता है, इसलिए लाखों छात्रों के लिए यह दिन महत्वपूर्ण रहेगा।

दोपहर की शिफ्ट में कंप्यूटर साइंस एंड IT का दूसरा पेपर, इकोलॉजी एंड इवॉल्यूशन, नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग और प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की परीक्षाएं होंगी। उम्मीदवारों को दोनों शिफ्टों के अनुसार अपनी योजना पहले से बनानी होगी ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

तीसरा दिन

सुबह की शिफ्ट में सिविल इंजीनियरिंग पेपर 1, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग की परीक्षाएं आयोजित होंगी। सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में सबसे अधिक उम्मीदवार शामिल होते हैं, इसलिए यह दिन काफी महत्वपूर्ण है।

दोपहर की शिफ्ट में बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग पेपर 2, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और मेटलर्जिकल एंड मटेरियल्स इंजीनियरिंग की परीक्षाएं होंगी। मैकेनिकल इंजीनियरिंग भी बहुत लोकप्रिय विषय है और इसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल होते हैं।

अंतिम दिन

सुबह की शिफ्ट में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की परीक्षा होगी, जो देशभर में सबसे अधिक उम्मीदवारों को आकर्षित करती है।

दोपहर की शिफ्ट में आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग और डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षाएं होंगी। नए जमाने में AI और डेटा साइंस का महत्व बढ़ रहा है, इसलिए इन विषयों में भी बड़ी संख्या में छात्र भाग लेंगे। इस शिफ्ट के साथ GATE 2026 का पूरा परीक्षा कार्यक्रम समाप्त होगा।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!