Section-Specific Split Button

GAIL Recruitment: GAIL में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली: गेल (इंडिया) लिमिटेड में नौकरी (Govt Jobs) की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बढ़िया अवसर है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार गेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन की तिथि – 13 सितंबर तक जारी
पदों की संख्या – 9

इन पदों पर होगी भर्तियां
गेल ने सीनियर सुपरिटेंडेंट (हिंदी), सीनियर अकाउंटेंट, सीनियर सुपरिटेंडेंट (एचआर), सीनियर केमिस्ट, फोरमैन (इलेक्ट्रिकल), फोरमैन (इंस्ट्रूमेंटेशन) और फोरमैन (मैकेनिकल) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे गेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
आयुसीमा
सीनियर सुपरिटेंडेंट (हिंदी), सीनियर अकाउंटेंट, सीनियर सुपरिटेंडेंट (एचआर), सीनियर केमिस्ट के लिए अधिकतम आयुसीमा- 50 वर्ष
फोरमैन (इलेक्ट्रिकल), फोरमैन (इंस्ट्रूमेंटेशन) और फोरमैन (मैकेनिकल) के लिए अधिकतम आयुसीमा- 40 वर्ष
योग्यता
सीनियर सुपरिटेंडेंट (हिंदी)- उम्मीदवार के पास हिंदी साहित्य / हिंदी में न्यूनतम 50% अंकों के साथ न्यूनतम 03 वर्ष की अवधि की ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और ग्रेजुएशन में अंग्रेजी एक विषय के रूप में होनी चाहिए। साथ ही अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद करने का न्यूनतम 08 (आठ) वर्षों का अनुभव होना चाहिए।
सीनियर केमिस्ट- उम्मीदवारों के पास केमेस्ट्री में न्यूनतम 02 वर्ष की अवधि की मास्टर डिग्री (एमएससी) होनी चाहिए। साथ ही न्यूनतम 08 (आठ) वर्षों का अनुभव होना चाहिए।
फोरमैन (इलेक्ट्रिकल)- उम्मीदवार के पास न्यूनतम 55% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही न्यूनतम 02 (दो) वर्षों का अनुभव होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
गेल भर्ती 2024 के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन ट्रेड टेस्ट/कंप्यूटर एफिशिएंसी टेस्ट/अनुवाद परीक्षा के आधार पर होगी। लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। लिखित परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!