Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

DU Recruitment 2026: असिस्टेंट पदों पर बंपर भर्ती, 9 नवंबर तक करें आवेदन

DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के 126 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य युवा 23 अक्टूबर से 9 नवंबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
DU Recruitment 2026
DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का मौका (सोर्स- Pinterest)

New Delhi: देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शुमार दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए जरूरी योग्यता पूरी करते हैं, वे तय समयसीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी खास बातें नीचे दी गई हैं-

DU Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया

दिल्ली यूनिवर्सिटी की DU Recruitment 2026 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी, जो 9 नवंबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए आपको डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर जाकर अपना फॉर्म भरना होगा। किसी भी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

DU Recruitment 2026 में कुल पद और आवेदन शुल्क

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 126 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से असिस्टेंट के 80 पद और सीनियर असिस्टेंट के 46 पद शामिल हैं।

DU Recruitment 2026 में आवेदन करते समय उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसका विवरण इस प्रकार है-

जनरल / अनरिजर्व्ड वर्ग: 1,000 रुपये

OBC (NCL) / EWS / महिला वर्ग: 800 रुपये

SC / ST / PwBD वर्ग: 600 रुपये

DU Recruitment 2026 के लिये योग्यता और चयन प्रक्रिया

DU Recruitment 2026 में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और मापदंड इस प्रकार तय किए गए हैं-

असिस्टेंट पद: इस पद के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, जूनियर असिस्टेंट या समकक्ष पद पर 2 साल का कार्य अनुभव और कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड (हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट या अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट) जरूरी है। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है।

सीनियर असिस्टेंट पद: इस पद के लिए उम्मीदवार का स्नातक पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा असिस्टेंट या समकक्ष पद पर 3 साल का कार्य अनुभव और कंप्यूटर पर काम करने की जानकारी होनी चाहिए। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन एक लिखित रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में उनके प्रदर्शन के अनुसार ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

योग्य और इच्छुक युवाओं के लिए यह दिल्ली यूनिवर्सिटी में अपने करियर को आगे बढ़ाने का एक बेहतरीन अवसर है। आवेदन शुरू होने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

निष्कर्ष

अगर आप DU Recruitment 2026 पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!