Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

DSSSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का मौका, DSSSB ने निकाली 1260 पदों पर वेकेंसी

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने जूनियर इंजीनियर और एमटीएस के 1260 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
DSSSB Recruitment 2026
DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी भर्ती (सोर्स-Pinterest)

New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर (JE) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर बंपर भर्ती (DSSSB Recruitment 2026) का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती (DSSSB Recruitment 2026) अभियान के माध्यम से कुल 1260 रिक्त पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।

DSSSB Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर, 2026 से शुरू होगी। वहीं, आवेदन (DSSSB Recruitment 2026) करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर, 2026 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती (DSSSB Recruitment 2026) के तहत कुल 1260 पदों को विभिन्न श्रेणियों के अनुसार बांटा गया है, जिसका विवरण नीचे दिया गया है-

अनारक्षित (जनरल) वर्ग: 537 पद

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 537 पद

अनुसूचित जाति (SC): 181 पद

अनुसूचित जनजाति (ST): 94 पद

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 123 पद

DSSSB Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

DSSSB Recruitment 2026 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी आवश्यक है-

जूनियर इंजीनियर (JE): इस पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS): एमटीएस पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं (मैट्रिकुलेशन) उत्तीर्ण रखी गई है।

आयु सीमा: DSSSB Recruitment 2026 पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

DSSSB Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न

चयन प्रक्रिया के तहत आयोजित होने वाली परीक्षाओं का पैटर्न इस प्रकार रहेगा-

जूनियर इंजीनियर परीक्षा: इस परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग और गणित जैसे विषयों से कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 200 अंकों के होंगे।

एमटीएस परीक्षा: इस परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग और हिंदी विषयों से कुल 200 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।

दोनों ही परीक्षाओं की समयावधि 2 घंटे तय की गई है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है। एक अंक वाले प्रश्न का गलत उत्तर देने पर एक-चौथाई (0.25) अंक की कटौती की जाएगी, जबकि दो अंकों वाले प्रश्न का गलत उत्तर देने पर 0.50 अंक काटे जाएंगे।

निष्कर्ष

अगर आप DSSSB Recruitment 2026 पदों में आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!