Comscore Analytics
Section-Specific Split Button

DSSSB MTS:10वीं पास युवाओं के लिए अच्छा मौका , 1000+ पदों पर भर्ती; जाने पूरी प्रक्रिया

DSSSB MTS
1075 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी(AI Generated)

New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड(DSSSB) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ(DSSSB MTS)के 1075 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के तहत दिल्ली सरकार कर अलग-अलग विभागों में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जेगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू होगी जो की 11 दिसंबर तक चलेगी। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी

भर्ती के लिए DSSSB MTS ने विज्ञापन संख्या 06/2026 जारी किया है। जिसका पोस्ट कोड 810/26 है। भर्ती में मल्टी टास्किंग स्टाफ के साथ MTS जनरल ड्यूटी और MTS आया(महिला) के पद भी शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ लें। नोटिफिकेशन में पदों के हिसाब से जरूरी योग्यता, उम्र सीमा और दूसरी शर्तों की जानकारी दी गयी है।

DSSSB MTS भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई है।

जानकारी विवरण
भर्ती बोर्ड दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)
पद का नाम मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)
विज्ञापन संख्या 06/2026
पोस्ट कोड 810/26
कुल पद 1,075
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 6 नवंबर 2026
आवेदन शुरू होने की तारीख 12 नवंबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख 11 दिसंबर 2026
शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास
उम्र सीमा 18 से 27 वर्ष
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in

 

कौन कर सकता है आवेदन?

DSSSB MTS भर्ती में आवेदन करने वालों को भारत का नागरिक होना जरूरी है। उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए। आवेदन के लिए उम्र सीमा 18 से 27 वर्ष तय की गयी है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट भी भी दी जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए कुछ खास शर्त हो सकती है इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पद के हिसाब से योग्यता जरूर देख लें।

कितने पदों पर होनी है भर्ती?

बोर्ड ने DSSSB MTS के कुल 1075 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। ये सभी पद दिल्ली सरकार के कुल 9 विभागों में भरे जाएंगे। शिक्षा निदेशालय में सबसे ज्यादा 996 पद हैं। जिसमे जनरल ड्यूटी के 757 पद और आया(महिला) के 239 पद हैं। बाकी के पद व्यापार एवं कर विभाग, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड और दूसरे विभागों में रखे गए हैं।

कब और कहां करना होगा आवेदन?

DSSSB MTS भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 नवंबर से शुरू होंगे। जिसकी अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 तय की गई है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाना होगा। वहां भर्ती से जुड़े विज्ञापन संख्या 06/2026 को खोलें और नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक पर जाकर मांगी गई जानकारी को ठीक से भरें। उसके बाद मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद उसका हार्ड कॉपी और प्रिंट जरूर अपने पास सुरक्षित रख लें। भर्ती से जुड़े नए अपडेट के लिए वेबसाइट देखते रहें।

नोटिफिकेशन में क्या देखना जरूरी है?

DSSSB MTS उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि फॉर्म भरने से पहले भर्ती का पूरा नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें। नोटिफिकेशन में पद के हिसाब से योग्यता, आरक्षण, उम्र सीमा और आवेदन से जुड़ी अन्य शर्तें दी गई हैं। मुख्य रूप से आया (महिला) और MTS जनरल ड्यूटी पदों की जरूरतों को ध्यान से समझें। आवेदन में कोई भी गलती होने से आगे परेशानी हो सकती है। इसलिए नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक जजनकारी और अन्य सभी जानकारियां सही से भरें। चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी निर्देशों की पूरी जानकारी के लिए DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विज्ञापन देखें।

निष्कर्ष

अगर आपको सरकारी जॉब वैकेंसी, भर्ती परीक्षाओं और नौकरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी समय पर चाहिए, तो युवा डाइनामाइट न्यूज़ के इस पेज को जरूर फॉलो करें। यहां आपको सरकारी नौकरियों से जुड़े लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलते रहेंगे।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!