New Delhi: यदि आप इंजीनियरिंग या साइंस के छात्र हैं और पढ़ाई के दौरान ही देश के अग्रणी रक्षा अनुसंधान संस्थान में प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के प्रमुख विंग ‘कॉम्बैट एयरक्राफ्ट सिस्टम डेवलपमेंट एंड इंटीग्रेशन सेंटर’ (CASDIC) ने वर्ष 2026 के लिए पेड इंटर्नशिप का आधिकारिक विज्ञापन (CASDIC/HRG/PDINTERN/2026/01) जारी कर दिया है।
यह 6 महीने की एक पूरी तरह से पेड इंटर्नशिप होगी, जो 1 दिसंबर 2026 से शुरू होने जा रही है। इसमें न केवल छात्रों को अत्याधुनिक डिफेंस टेक्नोलॉजी पर काम करने का अवसर मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने स्टाइपेंड के रूप में वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।
DRDO Internship 2026: कहां मिलेगी ट्रेनिंग और किस ब्रांच के लिए हैं कितनी सीटें?
इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत कुल 30 योग्य छात्रों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को CASDIC, बेंगलुरु (560093) स्थित परिसर में भारतीय वायुसेना के उन्नत इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा। ब्रांच के आधार पर सीटों का विवरण इस प्रकार है:
- इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (EC): 12 सीटें
- कंप्यूटर साइंस/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (CS): 13 सीटें
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME): 05 सीटें
DRDO Internship 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
DRDO की इस इंटर्नशिप में केवल वही छात्र हिस्सा ले सकते हैं जो AICTE या UGC द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों में नियमित (फुल टाइम) पढ़ाई कर रहे हों:
- BE/BTech (इंजीनियरिंग): केवल अंतिम वर्ष (Final Year) में पढ़ रहे छात्र ही पात्र हैं। पिछले सेमेस्टर्स में न्यूनतम 7.5 CGPA होना अनिवार्य है।
- MSc (साइंस): केवल द्वितीय वर्ष (Second Year) में पढ़ रहे छात्र ही आवेदन कर सकते हैं। प्रथम वर्ष में न्यूनतम 70% अंक होने चाहिए।
- आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 25 वर्ष तक होनी चाहिए।
DRDO Internship 2026: बिना लिखित परीक्षा का मेरिट-बेस्ड सेलेक्शन
इस भर्ती अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन पूरी तरह से पिछले शैक्षणिक रिकॉर्ड (मार्क्स/CGPA) और ऑनलाइन इंटरव्यू/इंटरेक्शन के आधार पर किया जाएगा। शॉटलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके आवेदन फॉर्म में दर्ज ईमेल आईडी के माध्यम से इंटरव्यू की जानकारी भेजी जाएगी।
DRDO Internship 2026: स्टाइपेंड, शर्तें और जरूरी तारीखें
- स्टाइपेंड: चयनित इंटर्न्स को 5,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा, यानी 6 महीने की अवधि में कुल 30,000 रुपये मिलेंगे।
- सर्टिफिकेट: सफलतापूर्व प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करने और अवधि पूरी होने पर आधिकारिक सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। बीच में इंटर्नशिप छोड़ने पर कोई स्टाइपेंड या सर्टिफिकेट नहीं दिया जाएगा।
- रहने-खाने की व्यवस्था: बोर्डिंग या लॉजिंग का खर्च छात्र को स्वयं उठाना होगा।
- आवेदन की अंतिम तिथि: 11 अक्टूबर 2026
DRDO Internship 2026: आवेदन करने की पूरी ईमेल प्रक्रिया
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्मेट को पूरी तरह भरना होगा। इसके साथ अपने कॉलेज का रेफरेंस/रिक्वेस्ट लेटर संलग्न करके पर hrd.casdic@gov.in ईमेल करना होगा। अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए 11 अक्टूबर से पूर्व आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
निष्कर्ष
अगर आप आवेदन करने के लिए इच्छुक है तो फटाफट आवेदन कर लें क्योंकि Yuva Dynamite का उद्देश्य आपको समय पर सही और सटीक जानकारी पहुंचाना है ताकि आप किसी भी अवसर से न चूकें और हमेशा सफल रहे।








