New Delhi: CBSE Practical Exam 2026 12वीं कक्षा के कम्पार्टमेंट छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 2026 को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाएं 29 जुलाई 2026 से शुरू होकर 4 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।
ये छात्र दे सकेंगे प्रैक्टिकल परीक्षा
दोबारा पेपर देने के लिए CBSE के नोटिस के बाद र Repeat Practical (RP) और Repeat Both Theory & Practical (RB) श्रेणी के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा अनिवार्य होगी। RP श्रेणी के विद्यार्थियों को केवल प्रैक्टिकल परीक्षा देनी होगी। RB श्रेणी के विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों परीक्षाओं में शामिल होना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पात्र छात्रों को निर्धारित समय पर परीक्षा में शामिल होना होगा।
कहां दे सकेंगे बच्चे प्रैक्टिकल पेपर?
बोर्ड के अनुसार नियमित (Regular) छात्रों की प्रैक्टिकल पेपर उनके अपने स्कूलों में ही कराई जाएंगी। अगर कोई स्कूल में किसी विषय की प्रयोगशाला या आवश्यक सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाता है , तो संबंधित CBSE क्षेत्रीय कार्यालय पास के किसी दूसरे स्कूल में परीक्षा करा सकेंगे।
27 जुलाई से पहले करें यह जरूरी काम
CBSE ने सभी पात्र छात्रों को सलाह दी है कि वे 27 जुलाई 2026 तक अपने स्कूल या परीक्षा केंद्र से संपर्क करें। छात्रों को अपने साथ रिजल्ट/मार्कशीट और एडमिट कार्ड की कॉपी भी ले जानी होगी, ताकि परीक्षा संबंधी सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें।
बोर्ड ने जारी की गाइडलाइन
बोर्ड ने कहा है कि सभी छात्र आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा से जुड़े निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की जानकारी या अपडेट के लिए छात्र अपने स्कूल या CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं।