Section-Specific Split Button

CBSE 12th Practical Exam 2021 : सीबीएसई ने जारी की 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट

सीबीएसई ने शनिवार को 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि जारी कर दी। इस बार प्रैक्टिकल एग्जाम के नियमों में काफी बदलाव होगा। यहां जानिए क्या होंगे वो नए नियम

नई दिल्लीः सीबीएसई ने शनिवार को 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से 8 फरवरी तक होंगे।

बोर्ड ने परीक्षा के आयोजन को लेकर एक एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) भी जारी की है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा नियुक्त एक्सटर्नल एग्जामिनर द्वारा ही प्रैक्टिकल परीक्षा कराई जाएगी।

स्कूल बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक पर मार्क्स अपलोड किए जाएंगे। सभी स्कूलों को एक ऐप लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा जिस पर उन्हें प्रैक्टिकल एग्जाम के दौरान की स्टूडेंट्स के हर बैच की ग्रुप फोटो अपलोड करनी होगी।

Previous Post
Next Post

Advertisement

कैटेगरी

Advertisement

error: Content is protected !!