Sarkari Naukri 2020: यहां मांगे जा रहे हैं हजारों पदों के लिए आवेदन, घर बैठें करें अप्लाई

जो लोग सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई सरकारी संस्थानो ने एक साथ कई हजार पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। युवा डाइनामाइट लाया है आपके लिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी, जानें यहां.. नई दिल्लीः लॉकडाउन के दौरान कई सरकारी विभागों में नौकरी निकली हैं। इन नौकरियों के लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक आवेदन कर सकते हैं। नौकरियों के आवेदन की आखिरी तारीख से लेकर योग्यता तक जानें यहां। India Post, यूपी सर्कल पदः ग्रामीण डाक सेवक पदों की संख्याः 3951 आवेदन की आखिरी तारीखः 22 अप्रैल 2020 शैक्षिक योग्यताः 10वीं पास वेबसाइटः indiapostgdsonline.in DDA पदः विभिन्न पद पदों की संख्याः 623 आवेदन की आखिरी तारीखः 30 अप्रैल 2020 (शाम 6 बजे तक) शैक्षिक योग्यताः 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक वेबसाइटः cdn.digialm.com इग्नू पदः डायरेक्टर, रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार, पीआरओ पदों की संख्याः 10 आवेदन की आखिरी तारीखः 21 मई 2020 शैक्षिक योग्यताः 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक वेबसाइटः ignount.samarth.edu.in
UP Board Result 2020 : लॉकडाउन से बिगाड़ा यूपी बोर्ड का टाइम टेबल, जानिए कब आएंगे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट

कोरोना ने ना सिर्फ देश की अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई और एग्जाम के टाइम टेबल को भी बिगाड़ कर रख दिया है। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम 24 अप्रैल तक घोषित होना था। वर्तमान में जून से पहले रिजल्ट घोषित होने के आसार नहीं दिख रहे। पढ़ें युवा डाइनामाइट… लखनऊः कोरोना की वजह से कई एग्जाम स्थगित कर दिए गए है, जिसकी वजह से सबसे अधिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम प्रभावित हुआ है। अप्रैल में यूपी बोर्ड के रिजल्ट भी जारी होने थे, पर वर्तमान हालात देखते हुए जून के बाद रिजल्ट घोषिट करने का फैसला लिया गया है। रिजल्ट से ही स्क्रूटनी और इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट की परीक्षा भी जुड़ी है। इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट की परीक्षा जुलाई में कराकर 10 अगस्त तक परिणाम जारी हो जाता था। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए तकरीबन एक महीने का समय देते थे। इस बार बोर्ड ने इंटर में पहली बार कम्पार्टमेंट की सुविधा देने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यूपी बोर्ड का 2020-21 शैक्षिक सत्र एक जुलाई से शुरू हो सकता है। सत्र एक अप्रैल से ही शुरू होना था लेकिन लॉकडाउन के कारण अब जुलाई से नया सत्र शुरू होगा।
Govt Jobs: लॉकडाउन के बीच 12वीं पास लोगों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 80 हजार से ज्यादा

जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए अच्छा मौका है। एक बार फिर से युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका मिला है। युवा डाइनामाइट पर जानें नौकरी की आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी.. पटनाः ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), पटना ने मेडिकल रिकॉर्ड टेक्निशियन (MRT) के पदों पर भर्ती निकाली है। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारियों के बारे में। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), पटना पदः मेडिकल रिकॉर्ड टेक्निशियन पदों की संख्याः 10 योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास अंतिम तिथि: 07 जून 2020 आवेदन फीसः जनरल/OBC उम्मीदवारों के लिए- 1000 रुपये SC/ ST/PWD/EWS/ महिला उम्मीदवार के लिए- 200 रुपये सैलरीः 25500- 81100 वेबसाइटः aiimspatna.org
Lockdown Support: डाइनामाइट न्यूज़ और युवा हल्ला बोल के साझा प्रयासों से लॉकडाउन में लोगों को बड़ी मदद

डाइनामाइट न्यूज़ और युवा हल्ला बोल के साझा प्रयासों से लॉकडाउन के दौरान अन्य प्रदेशों में काम करने वालों को मिल रही है मदद। पूरी खबर.. महराजगंज: कोरोना के कहर से हुए लॉकडाउन ले लाखों लोग परेशान हैं ऐसे में लोगों की मदद करने को युवा हल्लाबोल संगठन आगे आया है। युवा हल्लाबोल ने हेल्पलाइन नंबर 9810408888 जारी कर लोगों की मदद करनी शुरू की है। नौकरी की तालाश में अपने घर को छोड़ कर अन्य प्रदेशों में काम करने वालों लोगों की संख्या बहुत ज्यादे है। लॉकडाउन की स्थिति में लोग को खाने तक कि परेशानी उठाना पड़ रहा है। युवा हल्लाबोल के नेशनल कोऑर्डिनेटर गोविन्द मिश्रा ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए लगातार फ़ोन आ रहे हैं। ऐसे में दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है। लोगों के पास न राशन बचा है और न ही पैसे। युवा हल्ला बोल के दर्जनों कार्यकर्ता प्रशासन की मदद से लोगों तक खाना पहुंचा रहे हैं। कई केसों में युवा हल्ला बोल अपने ट्वीटर के माध्यम से मदद की गुहार की है। जिस पर तेलंगाना, पंजाब, महाराष्ट्र, यूपी तथा अन्य राज्यों की पुलिस एवं प्रशासन ने जवाब देते हुए कार्यवाही भी की है। डाइनामाइट न्यूज से बात करते हुए गोविन्द मिश्रा ने ये भी बताया कि डाइनामाइट न्यूज़ पर आई खबर की वजह से मदद के लिए महराजगंज के लोगों फ़ोन आये हैं। अहमदाबाद में फसे हुए श्रवण, कांचीपुरम में फसे हुए राजू, मुम्बई में फसे हुए त्रिलोकी समेत तमाम ऐसे लोग जो महराजगंज के हैं उनकी मदद के गुहार पर प्रशासन की मदद से कार्यवाही की गई है।
Govt Jobs: इन पदों के लिए निकली एक साथ सैंकड़ो वैकेंसी, जानें योग्यता

जो लोग सरकारी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है। देश की कई संस्थान ने एक साथ कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। युवा डाइनामाइट लाया है आपके लिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी, जानें यहां.. नई दिल्लीः देश में बड़ी मात्रा में युवा वर्ग के लिए सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जानें क्या है आवेदन की आखिरी तिथि से लेकर पदों की संख्या तक की सारी जानकारी। यह भी पढ़ें: 10वीं से लेकर डिग्री होल्डर्स तक के लिए यहां निकली है बंपर वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सैलरी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड पदः- ऑफिसर ग्रेड-एपदों की संख्याः- 147अंतिम तिथिः- 30 अप्रैल 2020शैक्षणिक योग्यताः- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय /संस्थान से ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः- Sebi.gov.in AIIMS, ऋषिकेशपदः- फैकल्टी पदों की संख्याः- 17अंतिम तिथिः- 31 जुलाई 2020शैक्षणिक योग्यताः- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय /संस्थान से एमडी एमएस या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः- aiimsrishikesh.edu.in उत्तर रेलवेपदः- GDM एंव अन्यपदों की संख्याः- 26अंतिम तिथिः- 15 अप्रैल 2020शैक्षणिक योग्यताः- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय /संस्थान से लॉ ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः- nr.indianrailways.gov.in
Govt Jobs: यहां निकली है बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन, सैलरी 60 हजार से ज्यादा

अगर आप मेडिकल क्षेत्र में ग्रेजुएट हैं और अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए है ये खबर। एक साथ कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। जानिए आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी युवा डाइनामाइट पर… नई दिल्लीः झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (JRHMS) ने माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एपिडेमियोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी। पदः पदों की संख्याः एपिडेमियोलॉजिस्ट – आईडीएसपी – 8 पद इक्रोबायोलॉजिस्ट – IDSP – 1 पद अंतिम तिथिः 13 अप्रैल 2020 यह भी पढ़ें: इन पदों के लिए निकली एक साथ सैंकड़ो वैकेंसी, जानें योग्यता शैक्षणिक योग्यताः एपिडेमियोलॉजिस्ट – मेडिकल ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री / प्रीवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन में डिप्लोमा / पब्लिक हेल्थ या एपिडेमियोलॉजी (जैसे -एमपी, एमपीएच, डीपीएच, एमएई आदि)में 2 साल के अनुभव के साथ कोई भी मेडिकल ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। माइक्रोबायोलॉजिस्ट – मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी या एम.एससी में पीएचडी। मेडिकल या एप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी या माइक्रो ग्रेजुएट में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री /माइक्रोबायोलॉजी / पैथोलॉजी / वायरोलॉजी और अन्य लैब साइंस में डिप्लोमा। यह भी पढ़ें: 10वीं से लेकर डिग्री होल्डर्स तक के लिए यहां निकली है बंपर वैकेंसी, लाखों में मिलेगी सैलरी वेबसाइटः jrhms.jharkhand.gov.in वेतनमान: एपिडेमियोलॉजिस्ट – आईडीएसपी – 49,500 / – रुपयामाइक्रोबायोलॉजिस्ट- आईडीएसपी – 60,000 / – रुपया
Govt Jobs: लॉकडाउन के बीच भी मांगे जा रहे सरकारी विभागों में आवेदन, जानें क्या है योग्यता

पूरे देश में हुए लॉकडाउन के बाद भी कई सरकारी संस्थानों में नौकरियों के आवेदन मांगे जा रहे हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। देश की स्थिति सही होने के बाद ही कई जगहों पर भर्तियां शुरु कर दी जाएंगी। युवा डाइनामाइट पर जानिए किन-किन जगहों पर मांगे जा रहे हैं आवेदन.. नई दिल्लीः नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। देश के कई संस्थानों ने अलग-अलग पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं पास लोग भी आवेदन दे सकते हैं। पदों की संख्या, आवेदन की आखिरी तारीख जानें यहां। दक्षिण रेलवे पदः नर्सिंग ऑफिसर व अन्य पदों की संख्याः 600 अंतिम तिथिः वॉक-इन-इंटरव्यू- 15, 16, 17 अप्रैल 2020 शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट/एमबीबीएस/10वीं पास या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः sr.indianrailways.gov.in GADVASU पदः प्रोफेसर, क्लर्क एव अन्य पदों की संख्याः 112 अंतिम तिथिः 24 अप्रैल 2020 शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट/12वीं पास या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः gadvasu.in पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) पदः ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर पदों की संख्याः 75 अंतिम तिथिः 30 अप्रैल 2020 शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यता वेबसाइटः ppsc.gov.in
Exam in Bihar: परीक्षार्थियों को बिहार सरकार ने दी नई सौगात

बिहार में एक साथ कई तरह की परीक्षाएं आयोजित करने में हो रही परेशानी को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई अहम फैसले लिए हैं। इन फैसलों के बाद से अब बच्चों को परीक्षा केंद्र जाने में किसी तरह की परेशआनी नहीं होगी। पढ़ें युवा डाइनामाइट… पटनाः बुधवार को एक बैठक में एक साथ कई परीक्षाओं के आयोजन करने में हो रही परेशानी पर चर्चा की गई है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ अहम फैसले लिए हैं। पटना में तमाम तरह की परीक्षाएं लेने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए राज्य सरकार ने एक भव्य परीक्षा परिसर बनाने का निर्णय लिया है। इस जगह एक साथ 25 हजार से अधिक बच्चे बैठ कर एग्जाम दे सकेंगे। गांधी सेतु के पास इसके लिए 6.79 एकड़ जमीन भी तय कर दी गई है। इस परिसर में परिक्षार्थियों के लिए कई तरह की सुविधाएं मौजूद रहेंगी। लोगों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए परिसर के आस-पास मेट्रो और बस स्टेंड की सुविधा मौजूद रहेंगी। इसी तरह के परीक्षा परिसरों का निर्माण सभी जिलों में भी किया जाएगा। बुधवार को एक अणे मार्ग स्थिति संकल्प में परीक्षा परिसर की तैयारियों के बारे में विचार किया गया है। जानकारी के मुताबिक परिसर 6.79 एकड़ की जमीन में फैला होगा। यहां परीक्षा के दौरान नजर रखने के लिए हजारों कैमरे लगाए जाएंगे। यहां पर एख साथ 25 हजार से ज्यादा लोग बैठ सकेंगे। इस परिसर में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह के एग्जाम हो सकते हैं।
Govt Jobs: अगर आपको भी स्पोर्ट्स में इंट्रस्ट, तो यहां है आपके लिए सरकारी नौकरी का मौका

जॉब की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। केंद्र और राज्य सरकार ने कई विभागों में विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यहां जानें नौकरी से जुड़ी हर जानकारी के बारे में… नई दिल्लीः अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, और सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं तो आपके लिए है ये खबर। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स, सीआईएसएफ (Central Industrial Security Force CISF) ने हेड कांस्टेबल (Head Constable) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। यहां जानें नौकरी के आवेदन से लेकर शैक्षणिक योग्यता तक के बारे में। CISF पदः- हेड कांस्टेबल, पदों की संख्याः- 300 अंतिम तिथिः- 17 दिसंबर 2019 शैक्षणिक योग्यताः- राज्य या केंद्र सरकार के तहत मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्थान से कक्षा 12 वीं पास, राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भी राज्य या राष्ट्र का प्रतिनिधित्व वेबसाइटः- cisfrectt.in सैलरीः- चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 25000 से 81000 हजार तक का वेतन
Govt Jobs:अगर आप भी 10वीं पास हैं और चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो आपके लिए है ये खबर

आज के समय में मनचाही सरकारी नौकरी पाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं सरकारी नौकरी से जुड़ी खास जानकारियां। जो लोग 10वीं पास हैं वो भी इस नौकरी के लिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। जाने सारी जानकारी युवा डाइनामइट पर.. नई दिल्लीः अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए है ये खबर। कई सरकारी संस्थानों में 10वीं पास लोगों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। जिसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं। BARC ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। BARC पदः- ASO और सिक्योरिटीअंतिम तिथिः- 6 दिसंबर 2019शैक्षणिक योग्यताः- किसी मान्यात प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से 10वीं/ ग्रेजुएट या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः- Barc.gov.in