Success Tips: JEE मेन एग्जाम की कर रहे हैं तैयारी तो इन बातों का रखें ध्यान, अच्छे स्कोर में मिलेगी मदद

JEE मेन उन एग्जाम में जिसमें सफलता पाने के लिए बच्चे जान लगा कर मेहनत करते हैं। IIT में प्रवेश पाने के लिए बच्चें इस एग्जाम के लिए काफी मेहनत करते हैं। इसके बाद भी कई ऐसे बच्चे हैं जिनके हाथ असफलता लगती है। युवा डाइनामाइट पर जानिए कुछ ऐसी टिप्स जो आपको अच्छा स्कोर करने में मदद करेंगे। नई दिल्लीः भले ही इस साल कोरोना वायरस के कहर के कारण जेईई मेन के एग्जाम अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिए है, इसके बाद भी बच्चे इसमें अच्छा स्कोर करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में जानिए कुछ ऐसे टिप्स जो आपकी इस तैयारी में और ज्यादा मदद करेगा। प्रवेश परीक्षा के पेपर पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार, मार्किंग स्कीम, प्रश्नों की वेटेज आदि के बारे में जानना भी महत्वपूर्ण है। जेईई परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे उपयुक्त अध्ययन सामग्री कक्षा 11 वीं और कक्षा 12 वीं की पाठ्यपुस्तकें हैं। इसके अलावा, अभ्यास के लिए पिछले कुछ वर्षों के प्रश्न पत्र, मॉक टेस्ट आदि शामिल हैं।
Success Tips: अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए कर रहे हैं दिन-रात मेहनत, तो एक बार जान लें ये जरूरी टिप्स

आज के समय में देश के अधिकतर युवाओं का सपना है एक अच्छी सी सरकारी नौकरी पाना। इसके लिए कुछ लोग दिन-रात मेहनत करते हैं, इसके बाद भी सफल नहीं हो पाते हैं। जिसका कारण है कुछ छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना। आज युवा डाइनामाइट पर जानिए ऐसी ही कुछ बातों के बारे में जिन पर तैयारी के समय ध्यान देना बेहद जरूरी है.. नई दिल्लीः अगर आप भी सरकारी नौकरी पाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें। कई बार हम ऐसी छोटी-छोटी बातों को नजर अंदाज कर देते हैं जो आगे जाकर बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाती हैं। ज्यादा से ज्यादा NCERT की किताबें पढ़ें। इन किताबों की वजह से पॉलिटिक्स, अर्थव्यवस्था और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन जैसे विषयों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती हैं। अपने करंट अफेयर्स को हमेशा अपडेट रखें। इसके लिए रोजाना कम से कम 2 न्यूज पेपर पढ़ने चाहिए। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा। अगर आप किसी सवाल का कोई जवाब नहीं देंगे तो कोई अंक नहीं कटेगा।
IBPS exam result 2020: इंतजार में बैठे छात्र, कब आएगा आईबीपीएस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

लॉकडाउन की वजह से छात्रों और छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है। कहीं किसी के एग्जम अटके हुए हैं तो कहीं किसी का रिजल्ट। ऐसा ही हाल है स्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्नसल सेलेक्शन (आईबीपीएस) का एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स का, जिनका रिजल्ट अभी तक नहीं आया है। पढ़ें युवा डाइनामाइट विशेष.. नई दिल्लीः इस लॉकडाउन में सबसे ज्यादा परेशानी वो लोग हैं जिनके एग्जाम अटक गए हैं, या फिर रिजल्ट। ऐसा ही हाल है IBPS का एग्जाम देने वाले लोगों का। आईबीपीएस ने 23 मार्च को नोटिस जारी कर कहा था कि कोरोना वायरस के चलते रिजल्ट को टाला गया है। यह भी कहा गया था कि इन रिजल्ट को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है। नोटिस को आए अब एक महीने से ज्यादा हो गया है और अब तक कोई नया अपडेट नहीं आया है, इसको लेकर उम्मीदार काफी परेशान हैं। उम्मीदवारों ने जल्द रिजल्ट घोषित करने की मांग की है। बता दें कि आईबीपीएस का एग्जाम 19 जनवरी 2019 को किया गया था। IBPS Clerk Prelims Result 1 जनवरी को जारी किया गया था।
Success Tips: जानें कैसे लॉकडाउन में भी आप घर बैठे कर सकते हैं अपने स्किल डेवलप

कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। इस वजह से बच्चों के क्लासेस और स्कूल तक बंद हैं। स्टूडेंट्स (Student) इस समय का सही इस्तेमाल करके घर पर ही बैठ कर पढ़ाई कर सकते हैं। पढ़ें युवा डाइनामाइट स्पेशल.. नई दिल्लीः अगर इस लॉकडाउन में आपका स्कूल या कोचिंग भी बंद हो गई है, तो टेंशन लेने की कोई बात नहीं है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे घर पर ही बैठे बिना किसी डिस्टर्बेंस के आसानी से पढ़ाई कर सकते हैं। वैसे तो ज्यादातर स्कूलों ने ऑनलाइन क्लास लेने शुरू कर दी हैं। आप चाहें तो ऑनलाइन क्लास में बताए जा रहे काम और निर्देशों को फॉलो करें। इससे आपको टॉपिक भी आसानी से समझ में आएंगे और स्कूल खुलने पर कोई भार भी नहीं पड़ेगा। लॉकडाउन में स्टूडेंट्स के लिए इंटरनेट बहुत ही फायदेमंद चीज बन कर सामने आई है। आप चाहें तो इंटरनेट पर कई ऐसे एजुकेशनल ऐप की मदद से अपनी पंसद के सब्जेक्ट को पढ़ सकते हैं।
Govt Jobs: लॉकडाउन के दौरान यहां पर निकली बंपर वैकेंसी, घर बैठे आज ही करें अप्लाई

लॉकडाउन के दौरान बहुत सी जगहों पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। इस दौरान अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। युवा डाइनामाइट पर जानिए नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी के बारे में.. नई दिल्लीः आंध्र प्रदेश सरकार ने ग्राम वॉलेंटियर्स और वार्ड वॉलंटियर्स की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां जानें आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी के बारे में। AP Grama recruitment 2020पदः ग्राम वॉलेंटियर्स और वार्ड वॉलंटियर्सअंतिम तिथिः 24 अप्रैल 2020उम्मीदवार की आयुः 18 साल से कम और 25 साल से ज्यादा नहीं इंटरव्यूः 27 अप्रैल से 29 अप्रैलपॉजिशनिंगः 1 मई सेवेबसाइटः gswsvolunteer.apcfss.in
Govt Jobs: आपका भी सपना है शिक्षक बनने को तो ना करें इंतजार, जल्द यहां करें अप्लाई

सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए सुनहरा अवसर है। एक साथ कई संस्थानों ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। लॉकडाउन के कारण बहुत सी जगहों पर आवेदन की आखिरी तारिख भी बढ़ा दी गई है। सैंकड़ो पदों के लिए आज ही करें आवेदन। आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी के लिए युवा डाइनामाइट.. नई दिल्लीः सर्व शिक्षा अभियान (SSA), स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब ने अध्यापक कैडर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इस कारण उन लोगों को काफी समय मिल गया है जिन्होनें अभी तक नौकरी के लिए आवेदन नहीं दिया था। सर्व शिक्षा अभियान (SSA)पदः अध्यापक कैडर पदों की संख्याः 2182अंतिम तिथिः 5 मई 2020शैक्षणिक योग्यताःसामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के मामले में 45 प्रतिशत अंक के साथ स्नातक और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के मामले में 40 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पिछड़ा वर्ग और शारीरिक विकलांग उम्मीदवार और तीन साल के स्नातक के लिए एक वैकल्पिक विषय के रूप में हिंदी उत्तीर्ण होना चाहिए। वेबसाइटः educationrecruitmentboard.com
यह समस्या देश भर के छात्रों की है..

जो छात्र इस लॉकडाउन में अपने रूम/पीजी/हॉस्टल में फसे हैं उनमें से अधिकांश के घर से खर्चे के लिए पैसे नहीं आ पा रहे हैं ऐसे में रूम रेंट देना मुमकिन नहीं है। दूसरा जो छात्र इस लॉक डाउन में क्लास/कोचिंग बंद होने से घर पहुंच गए हैं ऐसे में रेंट देना अभिवावकों पर अतिरिक्त बोझ है। युवा हल्ला बोल ने #NoRentForStudents मुहिम की शुरुआत की है जिसके लिए सबको साथ आना चाहिए और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज उठानी चाहिए। किराया माफी के इस मुहिम को समर्थन देते हुए #NoRentForStudents हैशटेग के साथ ट्वीट करें। साथ ही ऑनलाइन पेटिशन change.org/NoRentForStudents को sign करें
MP Board Result 2020: जल्द ही एमपी बोर्ड के 10वीं 12वीं क्लास की आंसरशीट की चेकिंग होगी शुरू..

लॉकडाउन के कारण बच्चों का भविष्य बीच मझधार में अटक गया है। 10वीं-12वीं कक्षा के बच्चों की बोर्ड की कॉपियां समय पर चेक ना होने के कारण समय पर रिजल्ट भी नहीं आ पा रहा है। वहीं इस लॉकडाउन के बीच अब जल्द ही मध्य प्रदेश बोर्ड के क्लास 10 और 12वीं की कॉपी का मूल्यांकन शुरू हो सकता है। पढ़ें युवा डाइनामाइट.. भोपालः लॉकडाउन के दौरान जल्द ही मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं क्लास की कॉपियों के मूल्यांकन का काम शुरू किया जा सकता है। मध्यप्रदेश में लॉकडाउन के कारण इस वर्ष प्रदेश में संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 22 अप्रैल से शुरू किया जायेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मूल्यांकन का यह कार्य गृह मूल्यांकन प्रक्रिया से कराया जायेगा। सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस संबंध में जल्द ही विस्तृत निर्देश जारी किये जाएंगे। इसके अलावा लॉकडाउन के कारण कुछ मुख्य विषयों के एग्जाम कैंसल कर दिए गए थे, जिन्हें जल्द ही कराया जाएगा। एमपी बोर्ड के मुताबिक अब सिर्फ 10वीं-12वीं कक्षाके सिर्फ मुख्य विषय के ही पेपर लेगा। जिसकी सूचना mpbse.nic.in पर जारी कर दी जाएगी।
लॉकडाउन के चलते क्या है यूपीएससी परीक्षा होगी स्थगित, यहां जानिए..

देश में लॉकडाउन की वजह से कई चीजों को स्थगित कर दिया गया है। इसी बीच यूपीएससी के एग्जाम को लेकर भी कई लोग दुविधा में है कि क्या ये एग्जाम भी स्थगित होंगे। पढ़ें युवा डाइनामाइट विशेष.. नई दिल्लीः यूपीएससी की परीक्षा मार्च / अप्रैल के महीने में आयोजित होने वाली थीं। हालांकि, कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण, इन परीक्षाओं को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। बची हुई सिविल सेवा -2019 पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए नया निर्णय मई, 3, 2020 के बाद लिया जाएगा, जो लॉकडाउन 2 के बाद होगा। सिविल सेवा 2020 (Prelim), इंजीनियरिंग सेवा (Main) और e Geologist Services (Main) परीक्षाओं के लिए तारीख पहले ही घोषित की जा चुकी थीं। इन परीक्षाओं में कोई भी बदलाव होगा तो वो यूपीएससी की वेबसाइट पर बता दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक जो एग्जाम होने वाले हैं, उनकी ताजा जानकारी 3 मई के बाद दी जाएगी। एग्जाम और डेटशीट से जुड़ी सारी जानकारी UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर शेयर कर दी जाएगी। NDA –II Examination को 10 जून 2020 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, जिसकी आगे की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। CAPF Exam 2020 की जानकारी भी UPSC की वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाएगी।
Govt Jobs 2020: लॉकडाउन में भी जारी है सरकारी नौकरी का मौका, यहां जानें नौकरी से जुड़ी सारी जानकारी

अगर आप एक अच्छी सैलरी वाली नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए है ये खास खबर। जो लोग आवेदन करना चाहते हैं वो लोग युवा डाइनामाइट पर जानें आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी.. नई दिल्लीः देश के कई सरकारी संस्थानों ने एक साथ कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इन नौकरी के लिए चौथी पास से लेकर ग्रेजुएट तक अप्लाई कर सकते हैं। यहां जानिए नौकरी के लिए योग्यता से लेकर आवेदन की आखिरी तिथि तक के बारे में। GADVASUपदः प्रोफेसर, क्लर्क एवं अन्यपदों की संख्याः 112अंतिम तिथिः 24 अप्रैल 2020शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट/12वीं पास या समकक्ष योग्यतावेबसाइटः gadvasu.in भारतीय डाक विभाग, यूपी सर्कलपदः ग्रामीण डाक सेवकपदों की संख्याः 3951आवेदन की आखिरी तारीखः 22 अप्रैल 2020शैक्षिक योग्यताः 10वीं पासवेबसाइटः appost.in/gdsonline गृह रक्षा विभाग, राजस्थानपदः होम गार्डपदों की संख्याः 2500शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यता प्राप्त स्कूल/संस्थान से चौथी कक्षा पास या समकक्ष योग्यताअंतिम तिथिः 6 मई 2020वेबसाइटः home.rajasthan.gov.in