Govt Jobs: खत्म हुआ सरकारी नौकरी का इंतजार, यहां निकली बंपर वैकेंसी, देखें डिटेल्स

सरकारी नौकरी का इंतजार करने वाले उसके लिए कड़ी मेहनत करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की एक नामी संस्थान ने बंपर वैकेंसी निकाली है। युवा डाइनामाइट न्यूज़ पर जानिए पूरी जानकारी नई दिल्लीः इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) ने टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल ट्रेड्स में अप्रेंटिसों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। आखिरी तारीख ये भर्ती 482 अप्रेंटिसों के लिए निकाली गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 04 नंवबर 2020 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन देने की आखिरी तारिख 22 नवंबर को शाम 6 बजे है। शैक्षिक योग्यताएं मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, टेलीकॉम्युनिकेशन अप्रेंटिस के लिए आवेदन के पास संबंधित ट्रेड में तीन साल का डिप्लोमा होना जरूरी है। वहीं असिस्टेंट एचआर और अकाउंट के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से तीन साल की स्नातक डिग्री होनेा जरूरी है। चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन लिखित एग्जाम के जरिए होगा। ऑनलाइन आवेदन योग्य और इच्छुक उम्मीदवार iocl. com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Results Update: ICAR AIEEA, AICE के रिजल्ट जारी हुए, ऐसे करें चेक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आईसीएआर एआईईईए 2020 स्नातक (UG), परास्नातक (PG) और आईसीएआर एआईसीईई -जेआरएफ/एसआरएफ पीएचडी 2020 के परिणाम जारी कर दिए है। यहां चेक करें अपना रिजल्ट नई दिल्लीः सोमवार को आईसीएआर एआईईईए 2020 स्नातक (UG), परास्नातक (PG) और आईसीएआर एआईसीईई -जेआरएफ/एसआरएफ पीएचडी 2020 के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। जिन लोगों ने एग्जाम दिए हैं वो लोग ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा में भाग लिया हो वे अब आईसीएआर एनटीए की वेबसाइट icar.nta.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Govt Jobs: यहां निकली है सैंकड़ों पदों के लिए भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

नई दिल्लीः भारतीय डाक के हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। यहां कई पदों के लिए एक साथ वैकेंसी निकाली गई है। पदों का नाम और संख्या ग्रामीण डाक सेवकों के पद के लिए 634 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। शैक्षिक योग्यता ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही स्थानीय भाषा (हिन्दी) का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। कितना मिलेगा वेतन BPM- 12,000 रूपए हर महीने ABPM/DAK SEVAK- 10,000 रूपए हर महीने आवेदन का तरीका इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक एवं उम्मीदवार डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
AIIMS में इन विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी, जानें अप्लाई करने का तरीका

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए काफी सुनहरा मौका है। दरअसल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नई दिल्ली: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए काफी सुनहरा मौका है। दरअसल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली ने ग्रुप ए, बी और सी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। पदों की कुल संख्या ग्रुप ए, बी और सी के लिए कुल 214 पदों पर भर्ती की जायेगी। शैक्षणिक योग्यता उपरोक्त पद के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट डिग्री, मास्टर, डिप्लोमा, 12वीं, 10वीं पास निर्धारित की गई है। पद से संबंधित कोई भी जानकारी के लिए वेबसाइट पर सारी डिटेल्स दी गई है। आवेदन शुल्क उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 1500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये निर्धारित की गई है। साथ ही दिव्यांग केटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गयी है। कैसे करे अप्लाई जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए इच्छुक हैं वो अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तारीख उपरोक्त पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल यानि 21 अक्टूबर से शुरू होगी, तो वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर है। जो भी अभ्यर्था इस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वो कल से कर सकते हैं।
Admission: लखनऊ विश्वविद्यालय में शून्य अंक पर भी मिलेगा एडमिशन

लखनऊ विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन में प्राचीन भारतीय इतिहास और योगिक विज्ञान पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा में शून्य मिलने के बाद भी अभ्यर्थियों को प्रवेश पाने का मौका मिलेगा। प्राचीन भारतीय इतिहास की 180 नियमित सीट पर प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में 126 अभ्यर्थी शामिल हुए। यौगिक विज्ञान की 50 सीट के लिए 42 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
Govt Jobs: यहां कई पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, सीधे इंटरव्यू के जरिए की होगी भर्तियां

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो ये खबर आपके लिए बड़े काम ही है। दरअसल राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) में कई पदों पर बंपर वैंकेसी निकली है। नई दिल्ली: यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो ये खबर आपके लिए बड़े काम ही है। दरअसल राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) में कई पदों पर बंपर वैंकेसी निकली है। पदों की कुल संख्या राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कुल 35 पदों के लिए भर्तियां निकाली है। इसमें ऑफिस असिस्टेंट, एमटीएस, अकाउंटेंट, कंसल्टेंट सहित और भी कई पद शामिल है। आयु सीमा उपरोक्त पद के लिए आयु सीमा 35-40 साल निर्धारित की गई है। अगर किसी उम्मीदवार की आयु इससे ज्यादा है तो वे इस पद के लिए आवेदन न करे। उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनकी शैक्षणिक योग्यता हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट है। बता दें कि उपरोक्त पद के लिए आवेदक को कोई भी आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। सीधे इंटरव्यू के जरिये की जायेगी भर्तियां इच्छुक उम्मीदवार को किसी भी तरह का लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। इसके लिए सीधे इंटरव्यू के जरिए भर्तियां की जायेगी।
Govt Jobs: 10वीं पास के लिए शानदारा मौका, इस संस्थान में निकली है 1600 से भी ज्यादा पदों पर वैकेंसी

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। दरअसल इस विभाग में 1600 से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इसके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। दरअसल हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने कई पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इसके लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी चयन आयोग (एचपीएसएसबी) में 1600 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। पदों का नाम जिन पदों के लिए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने वैंकैसी निकाली है वो इस प्रकार हैं। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट,, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, स्टेशन फायर ऑफिसर, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, टेक्नीशियन, स्टेटिस्टिकल असिस्टेंट, असिस्टेंट स्टोर कीपर, स्टेनो साइंटिस्ट, इंस्पेक्टर, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, जूनियर कैमरामैन, जूनियर ड्राफ्ट्समैन समेत कई अन्य पद भी है। आवेदन की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर उपरोक्त पद के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत हो चुकी है। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। पहले इसकी तारीख 25 अक्टूबर निर्धारित की गई थी लेकिन अब इसकी तिथि को बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता उपरोक्त पद के लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में निकली वैंकेसी से संबंधित कोई भी जानकारी इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.hpsssb.hp.gov.in पर जाकर चेंक कर सकते हैं।
खत्म हुआ आपका इंतजार, इन सरकारी विभागों में नौकरी का शानदार मौका

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो ये आपके लिए बड़े काम की खबर है। इन सरकारी विभागों में बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी निकली है। यहां पढ़ें पूरी जानकारी। पंजाब लोक सेवा आयोग के विभिन्न विभागों में भर्ती पंजाब लोक सेवा आयोग ने अलग अलग विभागों में ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर, प्रिंसिपल के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 2 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में भर्ती अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर में गेस्ट फैकल्टी पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 27 अक्टूबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Success Tips: ऑफिस की परेशानी से बचने के लिए अपनाए ये टिप्स

ऑफिस में कई कारणों की वजह से आपके दिमाग में भी कई तरह से प्रेशर पड़ता है। इतना ही नहीं, इससे आपकी सेहत और निजी जीवन पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है। नई दिल्लीः अगर आप भी ऑफिस में होने वाली चीजों से परेशान हैं तो अपनाए ये टिप्स। इस समस्या का निदान तभी संभव है, जब आप यह समझ लें कि आपको मदद की जरूरत है। समय का सही मैनेजमेंट आपके काम को आसान बनाने के साथ आपकी उत्पादकता को बेहतर बनाने में भी कारगर साबित होगा। नियमित अंतराल पर ऑफिस के काम से ब्रेक जरूर लें।
Results: 10वीं और 12 वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित, जानें कैसे करें चेक

यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट का रिजल्ट आ गया है। जानें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। जिन लोगों ने परीक्षा दिया है वो लोग आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसी महीने की 03 तारीख को दसवीं और बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 33000 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था।